विज्ञापन

Relationship Tips: पार्टनर से लड़ाई से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके, वेकेशन ट्रिप बन जाएगी यादगार

Couple Vacation Tips: वेकेशन पर पार्टनर से छोटी बातों पर होने वाली लड़ाई ट्रिप का मजा बिगाड़ सकती है. खाना, फोटो, शॉपिंग और धैर्य का ध्यान रखकर कपल्स सफर को यादगार बना सकते हैं. वेकेशन पर पार्टनर से लड़ाई से बचने के लिए 5 सुपर तरीके अपनाएं.

Relationship Tips: पार्टनर से लड़ाई से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके, वेकेशन ट्रिप बन जाएगी यादगार
वेकेशन पर पार्टनर से लड़ाई से बचने के लिए 5 सुपर तरीके अपनाएं.
ndtv

वेकेशन का मतलब है रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर जाकर पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना और ढेर सारी यादें बनाना. लेकिन कई कपल्स के लिए यही ट्रिप छोटी-छोटी नोकझोंक की वजह भी बन जाती है. कभी भूख, कभी फोटो खींचने की बात तो कभी शॉपिंग को लेकर बहस शुरू हो जाती है. ऐसे में एक ब्लॉगर ने कपल्स के लिए मजेदार अंदाज में 5 ऐसे टिप्स शेयर किए हैं. जिन्हें अपनाकर ट्रिप का मूड खराब होने से बचाया जा सकता है.

भूख लगी हो तो पहले खाना खिलाएं

जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर unfiltered_with_us_ नाम से एक पोस्ट शेयर की गई है. पोस्ट में बताया गया है कि अगर पार्टनर बार-बार चिड़चिड़ा रहा है तो सबसे पहले पूछें कि उसने खाना खाया है या नहीं. कई बार भूख की वजह से मूड खराब होता है. इसलिए घूमने से पहले कुछ खिला देना बेहतर है.

फोटो खींचने में न करें आनाकानी

पोस्ट में बताया गया है कि वेकेशन की यादें तस्वीरों में भी बसती हैं. इसलिए पाार्टनर से खुद पूछें कि फोटो चाहिए तो खींच दें. एक अच्छी फोटो के बदले आपको काफी देर तक सुकून मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: जब कोई आपके साथ गलत करे, तब क्या करें? BK Shivani की ये सीख हर किसी को जाननी चाहिए

'फिर आएंगे' कहकर बात न टालें

इसके अलावा बता दें कि किसी जगह का नजारा पसंद आया है या कुछ खरीदना है तो सिर्फ यह कहकर बात न टालें कि दोबारा आएंगे. हो सकता है अगली बार यहां आनाा हो ही न पााए. इसलिए मौके को एंजॉय करें.

तैयार होने पर तुरंत निकलें

पोस्ट में यह भी बताया गया है कि अगर पार्टनर कहता है कि 'मैं तैयार हूं', तो ज्यादा इंतजार न करवाएं. अचानक मोबाइल, मैप याा दूसरे काम में लगना बहस की शुरुआत कर सकता है.

शॉपिंग के लिए रहें तैयार

साथ ही, 'बस थोड़ा घूमकर देखते हैं' का मतलब कई बार कई दुकानों की सैर हो सकता है. इसलिए धैर्य रखें और पार्टनर की पसंद को एंजॉय करें. आखिरकार अच्छी ट्रिप वही है, जिसमें दोनों खुश रहें.

यह भी पढ़ें: एक साथ रहना, लेकिन खाना अलग... जानिए क्या है Food Divorce? कपल्स के बीच क्यों बढ़ रहा इसका ट्रेंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Couple, Vacation Tips, Travel Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com