अगर आप भी खाना खाने के लिए हमेशा एक जैसे रेस्टोरेंट और कैफे से बोर हो चुके हैं, तो दुनिया में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां खाने से ज्यादा डाइनिंग का एक्सपीरियंस याद रहता है. कहीं समुद्र के अंदर शार्क और मछलियों के बीच डिनर होता है तो कहीं पेड़ों पर लटककर खाना पड़ता है. बेंगलुरु में 525 फीट हवा में घूमती टेबल पर डिनर का मौका मिलता है, वहीं फिलीपींस में झरने के बीच बैठकर खाना खा सकते हैं. इतना ही नहीं, ताइवान का टॉयलेट थीम रेस्टोरेंट अपनी अजीबोगरीब थीम से लोगों का ध्यान खींचता है और लद्दाख में 13,862 फीट की ऊंचाई पर चाय की चुस्की लेने का अलग ही मजा है. अगर खाना और घूमना दोनों पसंद हैं, तो ये अनोखे डाइनिंग एक्सपीरियंस आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होने चाहिए. आप अपने परिवार के साथ यहां घूमने जा सकते हैं.
शार्क और मछलियों के बीच करें डिनर

अगर समुद्री रेस्टोरेंट की बात करें तो इथा अंडरवाटर का नाम सबसे पहले सर्च किया जाता है. यह रेस्टोरेंड कॉनराड मालदीव रंगली द्वीप पर बना हुआ है. जानकारी के अनुसार, इस रेस्टोरेंट का निर्माण 2005 में हुआ था. जिस स्थान पर खाना बैठकर खाया जाता है वो जगह कांच से तैयार की गई है. अंदर बैठने पर आपको शार्क, मछलियां साफ-साफ दिखाई देती है. यहां आने वाले मेहमान डिनर का आनंद बहुत ही मनोरंजन के साथ ले सकते हैं.
थाईलैंड जाएं तो ट्रीपॉड डाइनिंग जरूर पहुंचे

जंगल सफारी तो आपने बहुत की होगी, क्या घन जंगल के बीच पेड़ों के सहारे लटके 'ट्रीपॉड डाइनिंग एक्सपीरियंस' में खाना खाया है. यह रेस्टोरेंट थाईलैंड के कोह कूड आइलैंड पर बना हुआ है. इस रेस्टोरेंट को पेड़ो की मदद से बनाया गया है. अगर आप इस जगह जाएंगे तो आपको यहां से समुद्र और हरियाली का नजारा दिखाई देगा. सबसे खास बात यह है कि टेबल पर आपके पास वेटर जिपलाइनिंग करके शानदार तरीके से खाना दे पहुंचते है, जो लोगों को काफी पसंद आता है.
यह भी पढ़ें: दक्षिण भारत के पवित्र धामों की यात्रा का है प्लान? IRCTC लेकर आया खास टूर पैकेज, जानें जरूरी डिटेल्स
टॉयलेट वाला रेस्टोरेंट अपने आप में खास

सोशल मीडिया पर एक ऐसा रेस्टोरेंट वायरल हो रखा है जिसमें आने वाले कस्टमर को खाना टॉयलेट के आकार में बने एक स्टैंड पर दिया जाता है. दरअसल, sikhle_india नाम से इंस्टाग्राम पर इस रेस्टोरेंट के बारे में बताया गया है. यह ताइवान में मौजूद है. इसकी सबसे बड़ी बात यह है कि यहां लोग अपने मन से भी आते है.
झरने के बीच लें खाना खाने का अनुभव

जरा सोचिए, आप अपने परिवार के साथ एक ऐसे रेस्टोरेंट में बैठे है जहां झरने से गिरते पानी की आवाज आ रही हो और आपकी टेबल पर गरमा-गरम खाना रखा हो. यह कोई मजाक नहीं है, फिलीपींस के क्वेजोन में ऐसा एक लाबसिन वॉटरफॉल रेस्टोरेंट मौजूद है. दरअसल, यहां एक कृत्रिम झरना मौजूद है. आप इस झरने के बीच बैठकर खाना खाने का एक अनोखा अनुभव ले सकते हैं.
स्काई-डाइनिंग में लें स्वादिष्ट भोजन का स्वाद

बेंगलुरु में अब खाना सिर्फ रेस्टोरेंट की टेबल पर बैठकर नहीं, बल्कि हवा में 525 फीट ऊपर बैठकर भी खा सकते हैं. यहां मौजूद FlyDining लोगों को स्काई-डाइनिंग का अनोखा एक्सपीरियंस देता है. इस रेस्टोरेंट में एक बड़ी डाइनिंग टेबल है, जिसमें करीब 22 लोग एक साथ बैठ सकते हैं. इस पूरे डेक को क्रेन की मदद से जमीन से लगभग 525 फीट ऊपर उठाया जाता है. हवा में पहुंचने के बाद टेबल धीरे-धीरे 360 डिग्री घूमती है. यानी खाना खाते समय आपको चारों तरफ से बेंगलुरु का शानदार नजारा देखने को मिलेगा. ऊपर से शहर की हरियाली और नागवारा झील का व्यू इस एक्सपीरियंस को और खास बना देता है.
13,862 फीट की ऊंचाई पर लें चाय की चुस्की

लद्दाख की ऊंची पहाड़ियों में सफर करना अपने आप में एक अलग अनुभव है, लेकिन इस सफर के बीच 13,862 फीट की ऊंचाई पर चाय की चुस्की लेना इसे और खास बना देता है. कैफे हिमांक (Cafe Himank) जिसे BRO Cafe के नाम से भी जाना जाता है. पैंगोंग त्सो के रास्ते तंगत्से के पास यात्रियों के लिए एक खास यात्रा है. यहां ठंडे मौसम में गर्म चाय, कहवा और मोमोज का आनंद लिया जा सकता है. जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर malang_the.traveller नाम से एक पोस्ट शेयर की गई है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'Bro cafe situated at 13862 Feet run by Indian Army ..' वीडियो में बताया गया है कि लद्दाख जाते समय पैंगोंग त्सो झील के रास्ते में तंगत्से के पास Cafe Himank है. यह भारतीय सेना (Indian Army) द्वारा चलाया जा रहा है. लेह से निकलकर करू और फिर चांगला पास पार करना होता है.
यह भी पढ़ें: Weekend Trip: मरने से पहले स्वर्ग देखना है तो एक बार मदमहेश्वर जरूर आएं, बर्फीली चोटियों के बीच बसा है ये खूबसूरत धाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं