Skin Care: त्वचा की देखरेख में औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का कई तरह से इस्तेमाल होता है. हल्दी के गुण त्वचा से टैनिंग को कम करते हैं, मैल हटाते हैं, दाग-धब्बे हल्के करते हैं और स्किन को बेदाग निखार देने में कारगर होते हैं. लेकिन, चेहरे पर हल्दी (Turmeric) का सही तरह से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है. यूं तो चेहरे पर हल्दी को कई तरह से लगाया जाता है लेकिन यहां बताए तरीके से चेहरे पर हल्दी लगाई जाए तो इसका असर तुरंत नजर आ सकता है.
किस हार्मोन की कमी से रात में नहीं आती है नींद, जानिए गहरी निद्रा में सोने के लिए क्या करना चाहिए
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हल्दी से कई फेस पैक्स (Turmeric Face Packs) बनाकर लगाए जा सकते हैं. पहले फेस पैक को हल्दी और मलाई को साथ मिलाकर तैयार किया जा सकता है. मलाई और हल्दी को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मला जाए तो स्किन निखर जाती है और मैल हटता है सो अलग. इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच दूध की ताजा मलाई ले लें और इसमें आधा चम्मच हल्की मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसमें जरूरत के अनुसार थोड़ा गुलाबजल मिलाया जा सकता है. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रखें और फिर हल्के हाथों से मलते हुए छुड़ाएं. आपको मैल भी छूटता हुआ नजर आने लगेगा. हफ्ते में एक बार इस तरह हल्दी और मलाई (Malai) का चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं.
गर्मियों में खाने के लिए बेहद अच्छे हैं ये लो कैलोरी फूड्स, वजन होता है काम और पाचन भी रहेगा अच्छा
झाइयों और टैनिंग को दूर करने के लिए हल्दी और दूध का फेस पैक बनाया जा सकता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में 3 चम्मच दूध लें और उसमें चुटकीभर हल्दी और एक चम्मच शहद डालकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. त्वचा निखर जाती है.
चेहरे पर हल्दी और नीम का फेस पैक बनाकर भी लगा सकते हैं. इस फेस पैक को बनाने के लिए नीम के पत्ते लेकर पीसें और उनमें आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस फेस पैक को चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. चेहरे पर फोड़े-फुंसी (Pimples) होने की दिक्कत कम होगी और त्वचा बेदाग बनेगी.
दही के साथ हल्दी मिलाकर भी फेस पैक बनाया जा सकता है. इस फेस पैक को तैयार करना भी बेहद आसान है. एक कटोरी में दही लें और उसमें एक चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें. चेहरा निखर जाएगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Aashiqui: वो फिल्म जिसने गायक, गीतकार, संगीतकार और एक्टर्स को बना दिया Superstar | Bollywood GoldNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं