छुट्टियां आते ही ज्यादातर लोग घर में बैठने की जगह घूमने का प्लान बना लेते हैं. कई लोग घूमने के शौकीन होते हैं और बात जब सर्दियों की हो तो क्या कहनें. विंटर सीजन इंजॉय करने के लिए आप किसी भी हिल स्टेशन का प्लान बना सकते हैं, जो आपके बजट में हो. आज हम आपको कुछ ऐसे ही खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में सुनते ही आप झट से अपने बैग पैक कर लेंगे. देखा जाये तो भारत में हिल स्टेशन की कमी नहीं हैं. हमारे देश में कई ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन हैं, जहां एक बार घूमने के बाद भी शायद आपका पेट न भरे. वहीं अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और समय की कमी के चलते नजदीकि हिल स्टेशन सर्च कर रहे हैं तो आपको बता दें कि यहां कुछ खास हिल स्टेशन भी हैं, जहां 2-3 की ट्रिप में आप आराम से अपनी छुट्टियां इंजॉय कर सकते हैं. बात अगर बजट की है तो यहां आप पांच हजार से भी कम खर्च में पूरी सैर कर सकते हैं.

Photo Credit: iStock
दिल्ली से नजदीक पड़ने वाले खूबसूरत हिल स्टेशन
ऋषिकेश
एडवेंचर के शौकीनों के लिए ऋषिकेश बेस्ट ऑप्शन है. यहां जगह रीवर राफ्टिंग के लिए देशभर में फेमस है. दिल्ली से इसकी दूरी महज 230 किलोमीटर है. यहां जाने के लिए आप ट्रेन या फिर बस की मदद ले सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Jaggery Tea Benefits: सर्दियों में पिएं सेहत से भरी गुड़ की चाय, स्वाद के साथ मिलेंगे ये फायदे
कसौली
खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक कसौली, अपनी खूबसूरती के लिए काफी प्रसिद्ध है. यहां का रहस्यमय और निर्मल वातावरण हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है. यहां की प्राकृतिक छटा देखकर शायद आप भी इस हिल स्टेशन के दीवाने हो जाएंगे. अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो यहां जाने के लिए आपको सबसे पहले दिल्ली से कालका जाने वाली ट्रेन पकड़नी होगी, जिसकी मदद से आप कसौली पहुंच सकते हैं.
Pigmentation Remedies: कुछ ही हफ्ते में चेहरे की झाइयां हो जाएगी उड़नछू, आजमाएं ये घरेलू उपाय
रानीखेत
कैंपिंग के साथ-साथ कई तरह की स्पोर्ट्स एक्टीविटीज का लुत्फ उठाने के लिए आप रानीखेत का रूख कर सकते हैं. उत्तराखंड के कुमाऊं में स्थित ये खूबसूरत सा हिल स्टेशन आप महज 2 से 3 दिन में घूम सकते हैं. दिल्ली से ये हिल स्टेशन करीब 365 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
Ginger For Health: सर्दियों में रोज पीएं अदरक वाला दूध, फायदे जान हो जाएंगे हैरान
मसूरी
उत्तराखंड में स्थित ये हिल स्टेशन दिल्ली-एनसीआर से नजदीक है, जहां आप महज दो से तीन की छुट्टी में पूरी सैर कर सकते हैं. बता दें कि मसूरी ट्रेकिंग के अलावा खूबसूरत वॉटर फॉल के लिए प्रसिद्ध है.
दिल्ली: ट्रेड फेयर में सजावट के ये आइटम बने आकर्षण का केंद्र, देखिए रिपोर्ट
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं