खूबसूरत और बेदाग त्वचा आज हर कोई चाहता है, लेकिन भागदौड़ भरी इस जिंदगी में तनाव और प्रदूषण की वजह से कई बार लोग अपनी त्वचा की देखभाल नहीं कर पाते. इससे त्वचा संबंधी कई समस्याएं होने लगती हैं. इन्हीं में से एक है पिगमेंटेशन यानी चेहरे पर झाइयां. महिलाएं अपनी खूबसूरती को बनाए करने के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं. लेकिन, बदलती लाइफस्टाइल के कारण स्किन पर हमें कई तरह के इफेक्ट्स साफ नजर आने लगते हैं. ऐसा माना जाता था कि स्किन पर होने वाली झाइयां बढ़ती उम्र की निशानी है, लेकिन आजकल यह कम उम्र के लोगों में भी देखी जा रही है. धूल-प्रदूषण और सनबर्न व कई बार पेट की गड़बड़ी के चलते भी झाइयां हो जाती हैं. असंतुलित हार्मोन्स भी इसकी एक बड़ी वजह मानी जाती है. झाइयां आपके चेहरे पर काले दाग या धब्बों जैसी ही दिखती हैं, जो चेहरे की ख़ूबसूरती को कम कर देती है. अगर आप भी झाइयों के कारण (Pigmentation Problem) परेशान हैं तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स (Home Remedies For Pigmentation) बताने वाले हैं, जिससे आप आसानी से इससे छुटकारा पा सकते हैं.

चेहरे की झाइयों के इलाज के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies For Skin Pigmentation In Hindi)
तुलसी के पत्ते
चेहरे पर से झाइंया हटाने के लिए आप तुलसी के पत्तों की मदद ले सकती हैं. इसके लिए आप तुलसी के पत्तों को पीस कर उसमें नींबू के रस की तीन-चार बूंदे मिला लें. अब इसे चेहरे पर लगाएं. इससे जल्द ही आपको झाइयों से छुटकारा मिल जाएगा और डार्क सर्कल की समस्या है वो तो भी ठीक हो जाएंगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कपूर का करें इस्तेमाल
चेहरे पर होने वाली झाइयों से परेशान लोग कपूर के इस्तेमाल से भी अपनी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. इसके लिए आप 5 से 6 चम्मच पानी लें और उसमें कपूर घोल दें. इसके बाद इसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाए और अच्छी तरह घोल दें. अंत में इसमें एक चम्मच शहद मिला दें. इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें. सूखने पर सादे पानी से धो लें. बेहतर रिजल्ट्स के लिए कम से कम हफ्ते में एक बार जरूर इस्तेमाल करें.
मलाई और विटामिन C
चेहरे की झाइयां दूर करने के लिए मलाई और विटामिन C सबसे कारगर उपाय है, इसलिए रोज सुबह ताजी क्रीम ले कर उसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाइये. फिर इसे कुछ देर के लिये चेहरे पर लगाइए. आपको तीन से चार दिन में ही फर्क दिखने लगेगा और 1 हफ्ते बाद ही आप देखेंगी की झाइयां हल्की पड़ चुकी होंगी.
जीरे का पानी
जीरे का पानी भी चेहरे की झाइयां ठीक करने में कारगर है. इसके लिए दो से तीन चम्मच जीरे को रोज सुबह पानी में उबालिए. जब पानी ठंडा हो जाए तब इस पानी से अपने चेहरे को धोइये. इससे झाइयां कम होने लगेंगी.
सेब और पपीते का गूदा
सेब और पपीते का गूदा चेहरा पर लगाना बहुत फायदेमंद होता है. दोनों ही फलों के गूदों में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे पर मौजूद अनचाहे दाग-धब्बों को दूर करने का काम करते हैं.
आलू से झाइयों का इलाज
आलू का रस निकाल कर झाइयों वाली जगह पर लगाएं और सूखने पर ठंडे पानी से धो लें. यह आपको चेहरे की झाइयों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है.
गाजर से करें झाइयों का उपचार
गाजर को कद्दूकस कर लें. इसमें मुल्तानी मिट्टी डालकर मिला लें. इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं. इसे त्वचा पर बीस मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें. ऐसा सप्ताह में एक बार करें.
दिल्ली: ट्रेड फेयर में सजावट के ये आइटम बने आकर्षण का केंद्र, देखिए रिपोर्ट
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं