इस टॉयलेट को बनाने के लिए एक या दो नहीं बल्कि 24 डिज़ाइन बैग्स का इस्तेमाल किया गया.
- इन 24 लेदर बैग्स के कीमत लगभग 65 लाख के ज़्यादा
- 24 बैग्स से इस टॉयलेट को बनाया यूएस की आर्टिस्ट Illma Gore ने
- इसे बनाने में 3 महीने का वक्त लगा
नई दिल्ली:
लड़कियों का सपना होता है डिज़ाइन बैग्स कैरी करना. लेकिन इनकी कीमत उनकी इस विश पर ब्रेक लगा देती है. लांखों की कीमत वाले इन बैग्स को खरीद पाना हर किसी की बात नहीं. लेकिन क्या हो जब आपको पता लगे कि इन्हीं लाखों के डिज़ाइनर बैग्स से किसी ने टॉयलेट बना दिया हो! सुनकर थोड़ा अजीब लगे लेकिन ये सच है. इस टॉयलेट को बनाने के लिए एक या दो नहीं बल्कि 24 डिज़ाइन बैग्स का इस्तेमाल किया गया.
ये भी पढ़ें - चला गया स्वेटर का ज़माना, अब सर्दियों में लड़कियां ऐसे बच रही हैं ठंड से

LV के (Louis Vuitton) के इन 24 लेदर बैग्स के कीमत लगभग 65 लाख के ज़्यादा थी. इतना ही नहीं, इस टॉयलेट पॉट में इन बैग्स के अलावा गोल्ड का भी इस्तेमाल किया गया. आपको बता दें कि LV एक इंटरनैशनल लग्ज़री फैशन रिटेल कंपनी है. जो अपने बैग्स के लिए जानी जाती है. 1901 में इस ब्रैंड ने स्टीमर बैग्स और 1930 में कीपल बैग्स लॉंच किए थे, जो आज भी बहुत पॉपुलर हैं. इस ब्रैंड के सबसे सस्ते बैग की शुरुआती कीमत भी लगभग 90,000 रुपये होती है. साथ ही आपको बता दें कि Louis Vuitton के जो बैग्स नहीं बिकते हैं वो उन्हें जला देता है! इसके पीछे की वजह है कि LV बचे हुए बैग्स को सस्ते दामों में निकालने से अपनी ब्रैंड वैल्यू और एक्सक्लूज़िविटी को कम नहीं करना चाहती. इसीलिए वो इन बैग्स को जला देती है.

ये भी पढ़ें - दीपिका से सीखें, कैसे ग्रेस और स्टाइल के साथ पहनी जाती है साड़ी
बहरहाल, 24 बैग्स से इस टॉयलेट को यूएस की आर्टिस Illma Gore ने बनाया. इसे बनाने में 3 महीने का वक्त लगा. गौरतलब है कि ये आर्टिस्ट पहले भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की न्यूड फोटो बनाकर चर्चा में आई थीं.
देखें वीडियो - बच्चों में फैशन

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Louis Vuitton Toilet