अक्सर ऐसा होता है कि हम पुरानी चादर या हल्की से फट जाने के बाद उन्हें कहीं कोने में रख देते हैं. या कबाड़ समझ कर फेंक देते हैं. ज्यादातर लोग ऐसा ही करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाकर आप इन पुरानी चादरों से अपने घर का लुक पूरी तरह बदल सकते हैं? जी हां, पुरानी चादर को रीसायकल कर सकते हैं.
आज हम आपको कुछ ऐसे बेहद आसान और कमाल के आइडियाज बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप पुरानी चादरों का बेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं, तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं.
कैसे करें पुरानी चादर का इस्तेमाल- (Best Tips To Reuse Old Bestsheet)
1. कुशन कवर्स- (Cushion Covers)
आपने अक्सर देखा होगा कि बाजार में अच्छे कुशन कवर्स काफी महंगे मिलते हैं. अगर आपकी चादर का बीच का हिस्सा थोड़ा फट गया है, लेकिन उसके किनारे और बाकी का कपड़ा सही है, तो आप उससे सुंदर कुशन कवर या तकिए के गिलाफ बना सकते हैं. क्योंकि अगर चादर पर कोई अच्छा प्रिंट या फूल-पत्ती का डिजाइन है, तो वह कुशन पर बहुत ही प्यारा लगेगा.

पुरानी बेडशीट से बनाएं कुशन कवर. (Image NDTV)
2. एप्रन और डस्टर- (Apron & Kitchen Towels)
किचन में काम करते समय कपड़े गंदे होना आम बात है. पुरानी सूती चादर का कपड़ा काफी सॉफ्ट और पानी सोखने वाला होता है. आप इस चादर को काटकर अपने लिए एक सिंपल सा एप्रन (Apron) सकते हैं. इसके अलावा, मिक्सर, ओवन या स्लैब को साफ करने के लिए छोटे-छोटे टुकड़े काटकर किचन डस्टर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.
3. सोफा और चेयर कवर- (Sofa Throw)
जिस घर में छोटे बच्चे या पालतू जानवर (Pets) होते हैं, वहां सोफा बहुत जल्दी गंदा हो जाता है. सोफे को दाग-धब्बों से बचाने के लिए आप अपनी पुरानी बड़ी चादर को सोफा थ्रो की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. चादर को अच्छे से तह करके सोफे के ऊपर बिछा दें. इससे सोफा गंदा भी नहीं होगा और अगर चादर का रंग या प्रिंट अच्छा है, तो यह आपके लिविंग रूम को एक नया और फ्रेश लुक भी देगा.
4. कपड़े के थैले- (Tote Bags)
चादर का कपड़ा काफी मजबूत होता है. आप इससे सब्जी या राशन लाने के लिए बड़े और मजबूत थैले सिल सकते हैं.
टिप- अगर चादर बहुत ज्यादा पुरानी हो चुकी है और उसका कपड़ा कमजोर हो गया है, तो उसे फेंकने के बजाय आप काट-काटकर पेट्स के बैठने के लिए गद्दे के ऊपर बिछाने के काम में ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें- दादा-दादी की कौन सी गलती बच्चे को बना सकती है जिद्दी और बदतमीज? एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं