- डैंड्रफ हटाने में मदद करेंगे कुछ टिप्स.
- एक्सपर्ट से लें सलाह.
- दूर हो जाएगी डैंड्रफ की दिक्कत.
Hair Care: सिर की सतह पर स्किन सूखकर निकलने लगती है तो उसे डैंड्रफ कहा जाता है. डैंड्रफ के सफेद फ्लेक्स बालों पर हाथ लगाते ही झड़कर गिरने लगते हैं जिससे कई बार व्यक्ति को शर्मिंदगी का शिकार भी होना पड़ता है. ना सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष भी इस दिक्कत से दोचार होते हैं. लेकिन, आपको डैंड्रफ (Dandruff) दूर करने के लिए बहुत ज्यादा जद्दोजहद करने की आवश्यक्ता नहीं होती बल्कि कुछ टिप्स को ध्यान में रखा जाए तो डैंड्रफ से छुटकारा मिल जाता है. डर्माटोलॉजिस्ट डॉ. जयश्री शरद ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर कुछ ऐसे टिप्स साझा किए हैं जो डैंड्रफ को दूर करने में असरदार साबित होंगे.
सफेद बालों को इन 6 तरीकों से घर पर ही कर सकते हैं आसानी से काला, कभी नहीं लगानी पड़ेगी Hair Dye
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
डैंड्रफ दूर करने के टिप्स | Tips To Remove Dandruff
डॉ. जयश्री के अनुसार अगर आपको डैंड्रफ की दिक्कत है तो अपनी स्कैल्प को साफ रखना आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है. स्कैल्प का हाइजीन बनाए रखने पर ध्यान दें. हफ्ते में 3 से 4 बार अपने स्कैल्प की सफाई करें. इसके लिए आप 2 प्रतिशत कीटोकोनोज़ोल या जिंक पायरिथियोन बेस्ड शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं.

डैंड्रफ होने के दौरान किसी भी तरह के तेल (Hair Oil) को सिर पर लगाने से परहेज करें. तेल से डैंड्रफ बढ़ सकता है. इसलिए तेल से दूरी बनाए रखना जरूरी है.

गंदी कंघी के इस्तेमाल से परहेज करें. साथ ही, किसी और से कंघी उधार लेकर बाल ना झाड़ें. ऐसा करने पर डैंड्रफ बढ़ सकता है.

वर्कआउट करने या किसी तरह के खेल के बाद जब बालों पर पसीना आ जाए तो बालों को तुरंत धो लेना चाहिए.

इस बात का भी खास ध्यान रखें कि किसी तरह की हैट या टोपी को बहुत ज्यादा लंबे समय तक ना पहनें. जब आप बाहर धूप में होते हैं को जाहिरतौर पर पसीना ज्यादा आता है. ऐसे में खासकर लंबे घंटों तक हैट पहने नहीं रहना चाहिए.

आखिर में डॉ. जयश्री सलाह देती हैं कि डैंड्रफ अगर इतना सब करने के बाद भी जाने का नाम ना ले तो डर्माटोलॉजिस्ट को कंसल्ट करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं