Nail health : हमारे शरीर का हर एक अंग बहुत महत्वपूर्ण है. हर एक बॉडी पार्ट (body part) एक दूसरे से कनेक्टेड हैं. इसलिए एक में कुछ गड़बड़ी होती है तो पूरे शरीर का सिस्टम प्रभावित होता है. आपको बता दें कि कुछ ऐसे अंग हैं जिनमें होने वाले बदलाव से आपके इंटरनल बॉडी के अंदर क्या गड़बड़ी चल रही है उसका पता आसानी से लगाया जा सकता है. नाखून (nail symptoms of bad health) उनमें से एक है. अगर उनकी सेहत में आपको गड़बड़ी नजर आने लगे तो समझ जाइए आप किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने वाले हैं.
नाखून में दिखने वाले ये लक्षण खराब सेहत का संकेत
पीले नाखूननाखूनों के आस पास की स्किन का पीला पड़ना थायराइड (thyroid) का संकेत होता है. इसके अलावा नेल्स का टूटना, खुरदुरापन, सूखापन, उंगलियों में सूजन भी लक्षण होते हैं इस बीमारी के.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं नाखूनों पर लकीर दिखाई पड़ना मेलेनोमा जैसी बीमारी के होने के संकेत होते हैं. यह नाखूनों की आसपास की स्किन में होने वाला कैंसर होता है. यह पैर के नाखूनों पर भी हो सकता है. ऐसे में इस लक्षण के दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. इसे अनदेखा करने की भूल बिल्कुल ना करें.
पिटिंग नेल्सपिटिंग नेल सोरायसिस जैसी बीमारी के लक्षण होते हैं. इसमें नाखून का टूटना और उसमें गहरे छेद हो जाना भी शुरू हो जाता है. साथ ही नाखून बहुत ज्यादा नुकीले भी होते हैं. ऐसी स्थिति नजर आते ही आपको अलर्ट हो जाना चाहिए और डॉक्टर से बात कर लेना चाहिए इस बारे में.
नाखून पर होरिजेंटल लाइननाखूनों पर होरिजोंटल लाइनें गुर्दे या थायराइड की समस्या दर्शाने का काम करती हैं. इसके अलावा यह निमोनिया, खसरा, तेज बुखार के भी लक्षण हो सकते हैं. बहुत मोटे और पीले नाखून डायबिटीज होने के लक्षण होते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं