- इसमें चेहरे पर मोटे काले बाल निकल आते हैं.
- मोटे पस वाले दाने निकल आते हैं.
- बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं एक कंघी में.
Reason of PCOS : पीसीओएस यानि पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS) जो महिलाओं को होने वाली गंभीर समस्या है. यह ओवरी और ओव्यूल्यूशन का प्रभावित करता है. ऐसा तब होता है, जब ओवरी में सिस्ट, पुरुष हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है और इररेग्यूलर पीरियड (Irregular period) के कारण भी यह होता है. इससे फर्टिलिटी भी प्रभावित होती है. ऐसे में हमें ये जान लेना चाहिए कि ऐसे कौन से लक्षण हैं, जो बताते हैं कि आप पीसीओएस की बीमारी से पीड़ित हैं. आज इस लेख में हम बताएंगे उन 3 लक्षणों के बारे में, तो चलिए जानते हैं.
पीसीओएस के 3 लक्षण
- चेहरे पर मोटे पस वाले दाने मुहांसे पीसीओएस के लक्षणों में से एक हैं. ऐसा एंड्रोजन नामक हार्मोन के अधिक स्त्राव के कारण होता है. यह हार्मोन स्किन को ऑयली बनाता है जिसके कारण दर्द भरे मोटे दाने निकल आते हैं. ना सिर्फ फेस पर बल्कि पीठ, गर्दन, और छाती पर भी निकल आते हैं.
- बालों का झड़ना भी इसके लक्षणों में शामिल है. पीसीओएस के कारण बाल बहुत अधिक झड़ना शुरू हो जाते हैं. यह भी एंड्रोजन हार्मोन के अधिक हो जाने के कारण होता है. इसमें बाल बहुत ज्यादा पतले हो जाते हैं. इसमें बाल टूटने भी शुरू हो जाते हैं. बाल एक कंघी में निकल आते हैं.
- वहीं इस दौरान लोगों के चेहरे पर भी बाल निकल आते हैं. यह फेस को भद्दा बना देते हैं. इसमें काले मोटे बाल निकल आते हैं. इसे हिर्सुटिज्म कहते हैं. इसको हटाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट कराती हैं. इसके अलावा फेस वैक्स भी कराती हैं, तो ये रहे पीसीओएस के लक्षण.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
माता-पिता बनने वाले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कलिना हवाई अड्डे पर किए गए क्लिक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं