Mistakes to Avoid Building House: अपना घर बनाना हर इंसान का सपना होता है. सालों की मेहनत, बचत और उम्मीदों से यह सपना पूरा होता है. लेकिन, कई बार जल्दबाजी, अधूरी जानकारी या छोटी-छोटी लापरवाहियां इस खुशी को परेशानी में बदल देती हैं. घर बनाते समय की गई कुछ गलतियां ऐसी होती हैं जिनका असर लंबे समय तक झेलना पड़ता है. कभी सीलन, कभी जगह की कमी, तो कभी बार-बार होने वाला खर्च. खास बात यह है कि ये गलतियां शुरुआत में मामूली लगती हैं, लेकिन बाद में बड़ी परेशानी बन जाती हैं. अगर आप भी घर बनाने की सोच रहे हैं या निर्माण शुरू करने वाले हैं, तो इन आम लेकिन गंभीर गलतियों के बारे में पहले से जान लेना बेहद जरूरी है.
घर बनाने से पहले जान लें कौन सी गलतियों से बचें | Before Building a House, Learn Which Mistakes to Avoid
1. सही प्लानिंग और डिजाइन पर ध्यान न देना
घर बनाने की शुरुआत हमेशा एक मजबूत प्लान से होनी चाहिए. कई लोग बिना सही आर्किटेक्ट या इंजीनियर की सलाह लिए ही नक्शा बनवा लेते हैं. इससे बाद में कमरों की गलत दिशा, रोशनी की कमी और वेंटिलेशन न होने जैसी समस्याएं आती हैं. हमेशा प्रोफेशनल से प्लान बनवाएं और अपने भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखें.
ये भी पढ़ें: पंखे में जमा काली परत को अब घंटों रगड़ें नहीं, इस ट्रिक से एक ही बार में चमक जाएगा सीलिंग फैन

Photo Credit: AI Image
2. बजट का गलत अनुमान लगाना
अक्सर लोग केवल निर्माण लागत को ही बजट मान लेते हैं, जबकि असली खर्च में इंटीरियर, बिजली, प्लंबिंग, फर्नीचर और फिनिशिंग भी शामिल होती है. बीच में पैसे कम पड़ने से काम अधूरा रह जाता है या घटिया सामग्री का इस्तेमाल करना पड़ता है. कुल बजट का कम से कम 15-20% एक्स्ट्रा रखें.
3. सस्ती सामग्री के चक्कर में क्वालिटी से समझौता
शुरुआत में पैसे बचाने के लिए लोग सस्ता सीमेंट, ईंट या लोहे का इस्तेमाल कर लेते हैं. ,लेकिन यही चीजें बाद में दीवारों में दरार, छत टपकने या स्ट्रक्चर कमजोर होने का कारण बनती हैं. हमेशा सर्टिफाइड और अच्छी क्वालिटी की सामग्री ही इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन में कितना डिटर्जेंट डालना चाहिए? सही तरीका जान लें
4. वेंटिलेशन और नेचुरल लाइट को नजरअंदाज करना
घर सुंदर दिखे, इसके लिए लोग खिड़कियां कम रखते हैं या गलत दिशा में लगाते हैं. इससे घर में अंधेरा, घुटन और सीलन बढ़ जाती है. हर कमरे में पर्याप्त खिड़कियां रखें और सूर्य की दिशा का ध्यान रखें.

5. भविष्य की जरूरतों को न सोच पाना
कई लोग वर्तमान जरूरतों के हिसाब से घर बनाते हैं, जैसे छोटा किचन या कम स्टोरेज. लेकिन, परिवार बढ़ने या जरूरत बदलने पर वही घर छोटा लगने लगता है. भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक्स्ट्रा स्टोरेज और स्पेस प्लान करें.
ये भी पढ़ें: दुनिया में सबसे ज्यादा अंडे कहां खाए जाते हैं? क्या आप जानते हैं इस लिस्ट में भारत का नंबर क्या है?
घर बनाना सिर्फ ईंट-पत्थर जोड़ना नहीं, बल्कि एक सेफ और आरामदायक जीवन की नींव रखना है. छोटी-छोटी गलतियां आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती हैं और बार-बार खर्च भी बढ़ा सकती हैं. इसलिए जल्दबाजी से बचें, सही जानकारी लें और हर कदम सोच-समझकर उठाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं