How to Control Expenses While Traveling: घूमने का नाम आते ही मन खुश हो जाता है. नई जगह, नया खाना और रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर कुछ सुकून भरे पल... यही तो हम सब चाहते हैं. लेकिन, अक्सर होता यह है कि जैसे ही ट्रिप शुरू होती है, हमारा बजट भी हाथ से निकलने लगता है. जितना खर्च सोचकर निकलते हैं, उससे कहीं ज्यादा पैसा खर्च हो जाता है. मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था. एक छोटी-सी गलती ने पूरी ट्रिप का बजट बिगाड़ दिया और बाद में पछताना पड़ा. लेकिन, उसी अनुभव से मैंने एक बड़ा सबक सीखा, जो अब हर ट्रिप में मेरे बहुत काम आता है. अगर आप भी ट्रिप पर पैसे बचाना चाहते हैं, तो यह अनुभव आपके काम आ सकता है.
मेरी गलती क्या थी?
"मैंने सोचा था कि चलो, जो होगा देखा जाएगा." यानी बिना सही प्लानिंग के ही ट्रिप पर निकल पड़ा. होटल पहले से बुक नहीं किया, ट्रांसपोर्ट का हिसाब नहीं रखा और खाने-पीने में भी कोई लिमिट तय नहीं की. नतीजा यह हुआ कि हर चीज के लिए मौके पर ज्यादा पैसे देने पड़े.
ये भी पढ़ें: किचन और खाने में बार-बार हो जाती हैं चींटियां? अपनाएं ये आसान उपाय, उल्टे पांव भाग जाएंगी...

बजट क्यों बिगड़ता है?
1. बिना प्लानिंग के खर्च बढ़ना
जब आप पहले से रिसर्च नहीं करते, तो मौके पर महंगे होटल, कैब और रेस्टोरेंट चुन लेते हैं. इससे बजट जल्दी बिगड़ जाता है.
2. ट्रिप है, खर्च तो होगा वाली सोच
कई बार हम सोचते हैं कि घूमने आए हैं, तो खर्च करने में क्या दिक्कत है. यही सोच धीरे-धीरे बड़े खर्च में बदल जाती है.
3. छोटे-छोटे खर्चों को नजरअंदाज करना
कॉफी, स्नैक्स, एंट्री टिकट, लोकल ट्रांसपोर्ट, ये छोटे खर्च मिलकर बड़ा अमाउंट बन जाते हैं. इसलिए प्लानिंग से चलना हमेशा सेफ है.
4. कैश और डिजिटल बैलेंस का सही मैनेजमेंट न होना
जब खर्च का सही हिसाब नहीं रखते, तो पता ही नहीं चलता कि कितना पैसा कहां जा रहा है. इसलिए एक डायरी मेंटेन करना जरूरी है.
मैंने क्या सीखा?
1. पहले से प्लानिंग जरूरी है: अब मैं हर ट्रिप से पहले होटल, ट्रांसपोर्ट और जरूरी जगहों की जानकारी जुटा लेता हूं. इससे अचानक होने वाले खर्च कम हो जाते हैं.
2. डेली बजट सेट करना: हर दिन के लिए एक लिमिट तय कर लेता हूं. इससे अनावश्यक खर्च अपने आप कंट्रोल में रहता है.
3. खर्च का रिकॉर्ड रखना: मोबाइल में नोट्स या किसी ऐप में हर खर्च लिखता हूं. इससे पता चलता रहता है कि कितना खर्च हो चुका है।
4. जरूरत और शौक में फर्क समझना: हर चीज खरीदना जरूरी नहीं होता. अब मैं सोच-समझकर ही खर्च करता हूं.

आपके लिए आसान टिप्स:
- ट्रिप से पहले एक छोटा बजट प्लान जरूर बनाएं.
- एडवांस बुकिंग करके पैसे बचाएं.
- लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें.
- फालतू शॉपिंग से बचें.
- हमेशा थोड़ा एक्स्ट्रा बजट रखें.
ट्रिप का असली मजा तभी आता है जब आप बिना तनाव के उसे एंजॉय कर सकें. अगर बजट ही बिगड़ जाए, तो मजा अधूरा रह जाता है. मेरी एक गलती ने मुझे यह सिखाया कि प्लानिंग और कंट्रोल कितना जरूरी है. अब हर ट्रिप पहले से ज्यादा स्मार्ट और सुकून भरी होती है. आप भी इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर अपनी अगली यात्रा को यादगार और बजट-फ्रेंडली बना सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं