World's cheapest country: अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और बजट में देश के बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपको हम आज ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया के सबसे सस्ते देशों में गिना जाता है. 2025-2026 के डेटा के आधार पर लाओस दुनिया के सबसे सस्ते देश में शामिल है. दक्षिण-पूर्व एशिया में बसा ये देश बेहद सस्ता तो है ही बहुत ही ज्यादा खूबसूरत भी है. यह अपने किराए, खाने और ट्रांसपोर्टेशन के बहुत कम खर्चों के लिए जाना जाता है और पर्यटक इसे इसी वजह से पसंद करते हैं.
भारत से लाओस की दूरी
भारत से लाओस की हवाई दूरी लगभग 2,400 से 2,700 किलोमीटर है. नई दिल्ली से लाओस (विएनतियान) जाना हो तो फ्लाइट से 9 से 11 घंटे का समय लगता है. ज्यादातर फ्लाइट्स बैंकॉक या अन्य शहरों से होकर गुजरती हैं. वियनतियाने, लाओस की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है.
ये भी पढ़ें: Hajj Yatra 2026 New Rules सऊदी अरब में हज करने वालों के लिए शुरू हुई बुकिंग प्रक्रिया, बस बदल गए नियम!
बजट फ्रेंडली
लाओस की करेंसी है लाओ कीप जो इंडियन करेंसी के आगे बहुत कमजोर है. 1000 लाओ कीप, भारत के 4-5 रुपए के बराबर होती है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये इंडियन्स के घूमने के लिए कितना सस्ता ऑप्शन है.
हाल में एक ट्रैवल व्लॉगर ने एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि भारतीयों के लिए लाओस किस तरह बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन बन गया है. वीडियो में बताया गया कि यहां 200 रुपए में वाटरफॉल, जिपलाइन 1000 रुपए, हॉट एयर बैलून 5000 रुपए, पैरामोटरिंग 3000 रुपए में कर सकते है. घूमने के लिए आप 300 रुपए में स्कूटी ले सकते हैं. अगर ट्रेन में ट्रेवल करते हैं तो 1000 रुपए में यात्रा कर सकते हैं.
लाओस के बारे में जानें
लाओग की भौगोलिक स्थिति के बारे में बात करे तो यह चीन, वियतनाम, कंबोडिया, थाईलैंड और म्यांमार से घिरा हुआ है. यह चारों तरफ से जमीन से घिरा है और इसका कोई समुद्र तट नहीं है. मेकांग नदी (Mekong River) इसके पश्चिमी भाग से होकर बहती है और इस देश की लाइफ लाइन मानी जाती है.
यह देश 1893 से 1953 तक फ्रांस का उपनिवेश रहा और इसके बाद में स्वतंत्र हुआ. देश की जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा बौद्ध धर्म का पालन करता है. यहां घूमने के लिए खूबसूरत झरने, बौद्ध मंदिर और पहाड़ हैं. तरह-तरह के एडवेंचर गेम्स का यहां आप मजा ले सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं