Healthy Laddu Recipe : गर्मियों के मौसम में इंसान बहुत जल्दी बीमार हो जाते हैं. इस मौसम में बहुत जल्दी लू (Heat Stroke) लगती है साथ ही इंसान के शरीर में पानी की कमी (Dehydration) भी होने लगती है. ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अपने खान-पान का ध्यान रखना सबसे जरूरी होता है. आज हम आपको ऐसी ही एक रेसिपी (Recipe) के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप घर में बनाकर शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं. ये लड्डू आपके शरीर को स्वस्थ रखते हैं. इतना ही नहीं ये लड्डू थकान मिटाने और सिरदर्द को दूर भगाने के भी काम आते हैं. आइए आपको इनकी रेसिपी बताते हैं.
बाल तेजी से बढ़ाना चाहती हैं तो मेथी दाना और नारियल तेल को यूं पकाकर बनाएं आयुर्वेदिक तेल
सामग्री
- एक चौथाई कप खस खस
- आधा कप बादाम
- आधा कप काजू
- आधा कप मगज
- सूखा नारियल
- आधा कप भुने हुए चने
- 1 चम्मच सौंफ का पाउडर
- 1 चम्मच इलायची पाउडर
- 1 चम्मच क्रश की हुई काली मिर्च
- 1 कप काले खजूर
- 200ml शहद
बनाने की रेसिपी
इस लड्डू को बनाने के लिए सबसे पहले खस खस को अच्छी तरह से एक पैन में भून लें. जब ये भुन जाए तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें. अब पैन में काजू, बादाम और मगज को भून लें. जब ये तीनों रोस्ट हो जाएं तो खस-खस, ड्राई फ्रूट्स और भुने हुए चने को मिलाकर मिक्सी में पीस लें. इन सबको पीसने के बाद एक अच्छा सा पाउडर बन जाएगा. अब नारियल को भून लें. जो पाउडर बनाया है उसमें भुना हुआ नारियल मिला लें. अब काले खजूर को पहले मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें. अब खस-खस वाले पाउडर में इस खजूर को मिला लें. इसमें शहद मिला लें. अब सारे मिक्सचर को अच्छी तरह हाथ से मिला ले. अब इससे लड्डू बना लें. गर्मियों में हेल्दी रखने वाले आपके लड्डू तैयार हैं. ये लड्डू आपको ताकत देते हैं और शरीर को गर्मियों में बीमारियों दूर रखता है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

ये होते हैं फायदे
ये लड्डू शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं. इसमें मौजूद हर चीज के फायदे होते हैं. खस खस में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं. साथ ही आपको स्ट्रेस से बचाते हैं. गर्मियों में नींद बहुत अच्छी आती है. गर्मियों में इसका जरूर सेवन करना चाहिए. लड्डू में मौजूद ड्राई फ्रूट्स की तासीर ठंडी होती है इससे आपके शरीर को ठंडक मिलती है साथ ही विटामिन सी की मात्रा भी भरपूर होती है.
गर्मियों में भी फटने लगी हैं एड़ियां, तो जानिए इसका कारण और घरेलू उपचार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं