इन दिनों गर्मियों का हाल इस तरह से है कि पसीना बंद होने से निकलने का नाम नहीं ले रहा है. गर्मियों के साथ ही शादियों का सीजन भी जोरो-शोरों पर है. लेकिन शादियों में गर्मी से मेकअप का हाल बेहाल हो जाता है. चेहरे से हर वक्त निकलने वाला पसीना मेकअप को भी खराब कर देता है. कैसा भी मेकअप कर लो पसीने की वजह से वो ऑक्सीडाइज हो जाता है और फेस पर कालापन आने लगता है या पैच पड़ने लगते हैं.
ऐसे में अगर आप भी अपने लुक को खराब होने से बचाने के टिप्स ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे मेकअप करने का स्टेप बॉय स्टेप तरीका जो आपके मेकअप को पसीने के साथ बहने नहीं होगा. ये मेकअप ट्यूटोरियल मेकअप आर्टिस्ट गायत्री लूथरा ने शेयर किया है. उन्होंने मेकअप के ऐसे टिप्स बताएं हैं जो कितनी भी गर्मी को आपके मेकअप को मेल्ट नहीं होने देंगे.
सबसे पहले आप अपने चेहरे को धोकर अच्छी तरह से क्लीन कर लें, फिर आइस वॉटर में डालकर अपने फेस को मेकअप के लिए तैयार करें. या फिर आप फेस पर थोड़ी सी आइस भी लगा सकते हैं.
अब शुरुआत करते हैं बहुत ही लाइट वेट टोनर से उसको अच्छी तरह से ब्लेंड करने के बाद आपको जेल क्रीम को फेस पर अच्छी तरह से ब्लेंड करते हुए लगाना है. प्रोडक्ट हमें कम लेना है, ताकि स्किन के ऊपर चिपचिपाहट बिल्कुल भी क्रिएट ना हो.
फेस पर अगर आपके लार्ज पोर्स हैं तो पहले पोर फिलिंग प्राइमर लगाएं, उसके बाद मैटिफाइंग प्राइमर लगा लेंगे. क्योंकि ये समर मेकअप है तो आपको कोई भी क्रीमी प्रोडक्ट नहीं लगाना है. इसके लिए सारे मैट प्रोडक्ट्स लगाएं.
सबसे पहले एक लिक्विड कंसीलर लें और उसको ब्लेंड कर लेंं. फाउंडेशन भी आप ऐसा ही लें जिसमें एक बिल्ट इन एसपीएफ हो. इससे आपको सन प्रोटेक्शन और भी ज्यादा मिल जाता है.
ब्लश के लिए आप कोई भी टिंट या लिक्विड ब्लश लगा सकते हैं. इसके बाद एक मैट कंसीलर लें और अपने हाई पॉइंट्स फेस को अच्छी तरह से ब्राइटन अप कर लें.
लिक्विड प्रोडक्ट्स की ब्लेंडिंग हो जाने के बाद पाउडर सेटिंग लगाएं. अंडर आइस के नीचे एक फ्लफी ब्रश से पहले पाउडर सेटिंग करें और फुल फेस पर फ्लफी ब्रश से पूरे मेकअप को पाउडर से सेट कर लें.
अब पाउडर प्रोडक्ट्स लगाने से पहले एक सेटिंग स्प्रे लगाएं और उसे ड्राई आउट कर लूंगी. ब्लश को और ज्यादा लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए पाउडर ब्लश लगाइए. गर्मियों में मेकअप से डरने की आपको बिल्कुल भी जरूरत नहीं है.
इस तरह से स्टेप बॉय स्टेप कर के अपना मेकअप करिए. कम प्रोडक्ट यूज कीजिये और ब्लेंडिंग अच्छी तरह से कीजिए और हैं पाउडर सेटिंग नहीं भूलिए.
ये भी पढ़ें: कोरियन ग्लास स्किन का क्रेज पड़ सकता है भारी, इंडियन इसे ट्राई करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं