विज्ञापन

मौसम बदलने पर क्यों होता है गला खराब? इन घरेलू नुस्खों से छूमंतर हो जाएगी दिक्कत!

Gala Dard Kaise Thik Kare: बार-बार इन्फेक्शन होने के कारण गले में खराश, दर्द, सूजन, निगलने में दिक्कत या कभी-कभी आवाज़ बैठ जाना जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अब सवाल यह कि इस समस्या से कैसे बचा जाए? यहां जानें.

मौसम बदलने पर क्यों होता है गला खराब? इन घरेलू नुस्खों से छूमंतर हो जाएगी दिक्कत!
How do I stop a sore throat fast?

Gala Dard Kaise Thik Kare: बदलते मौसम में बार-बार गला पक जाता है? न कुछ खाया जाता है, न ही पिया जाता है? इतना ही नहीं, बार-बार इन्फेक्शन होने के कारण गले में खराश, दर्द, सूजन, निगलने में दिक्कत या कभी-कभी आवाज़ बैठ जाना जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अब सवाल यह कि इस समस्या से कैसे बचा जाए? यहां जानें.

Latest and Breaking News on NDTV

गले में खराश के लक्षण:

  • गले में दर्द
  • खाना खाने में दिक्कत
  • गले में खुजली
  • गले में खराश
  • लाल टॉन्सिल

गले के दर्द को कैसे ठीक करें?

तुलसी और अदरक की चाय: तुलसी और अदरक की चाय पीएं. 7 से 8 तुलसी की पत्तियां और थोड़ा अदरक उबालकर शहद मिलाएं. यह गले को राहत देती है और इम्यूनिटी बढ़ाती है.

त्रिफला चूर्ण करेगा कमाल: रात को गर्म पानी के साथ त्रिफला चूर्ण लेने से शरीर से विषाक्त पदार्थ निकलते हैं और पाचन भी ठीक रहता है.

गुनगुने पानी और हल्दी: गुनगुने पानी में आधा चम्मच हल्दी और एक चुटकी सेंधा नमक मिलाकर दिन में दो-तीन बार गरारे करें. इससे सूजन कम होगी और गला जल्दी ठीक होगा. 

मुलेठी पाउडर और शहद: मुलेठी पाउडर को  शहद के साथ मिलाकर चाटने से खराश और जलन में आराम मिलता है. अजवायन, काली मिर्च और हल्दी उबालकर पीने से कफ कम होता है और संक्रमण मिटता है.

ठंडी चीजों से दूर रहें: सबसे पहले ठंडी चीजों से परहेज करें. ठंडा पानी या आइसक्रीम जैसी चीजों को खाने से दिक्कत और ज्यादा बढ़ सकती है.

हल्दी वाला दूध: हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. हल्दी वाला दूध पीने से गले की खराश कम हो सकती है और खांसी से राहत मिल सकती है. एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पिएं.

इसे भी पढ़ें: क्या गन्ने का जूस हीट स्ट्रोक से बचाता है? डायबिटीज में गन्ने का जूस पीना चाहिए या नहीं? यहां जानें | Sugarcane FAQs

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gale Me Dard Ka Ilaj, Gale Me Dard Ho To Kya Karna Chahiye, How To Cure Throat Pain, Home Remedies, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com