Smriti Irani's favourite soup Recipe: ग्लैमर की दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाली स्मृति इरानी (Smriti Irani) देश की चर्चित राजनीतक हस्तियों में शुमार की जाती हैं. हमेशा चुस्त दुरुस्त नजर आने वाली भाजपा नेत्री की अपने फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने एक टॉक शो में सेहत पर चर्चा करते हुए अपने फूड हैबिट्स के बारे में बताया. उन्होंने अपने फेवरेट मोरिंगा और मसूर दाल सूप की चर्चा की है. स्मृति ईरानी के अनुसार मोरिंगा और मसूर दाल शाकाहारी लोगों के लिए आयरन का बेहतरीन सोर्स हैं और इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. उन्होंने बताया कि प्रेंगनेंट महिलाओं और आठ माह से कम उम्र के बच्चों के लिए यह सूप बहुत फायदेमंद होता है. इस बातचीत को इंस्टाग्राम पर Dr.sancharidas ने शेयर किया है. आइए जानते हैं स्मृति ईरानी के फेवरेट मोरिंगा और मसूर दाल के सूप (Moringa and Red lentil soup) में क्या खास है और आयरन से भरे इस सूप की रेसिपी(Iron rich soup recipe) ……….
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मोरिंगा और मसूर दाल सूप (Moringa and Red lentil soup)
सामग्री
एक कप मसूर दाल, तीन या चार सहजन, एक प्याज, एक इंच अदरक, एक बड़ा टमाटर, तीन चार सेम , घी, गोल मिर्च, नमक
विधि
इस सूप को बनाने के लिए सहजन को छील कर बड़ बडे टुकड़ों में काट लें. मसूर दाल को साफ कर लें. कुकर में सहजन , दाल, कटे टमाटर, अदरक, सेम, घी, तीन चार गोलमिर्च, नमक डालकर डालकर तीन चार सीटी आने तक पकाएं और कुकर खुलने पर मैशर से सूप को अच्छी तरह मिक्स करें. छान कर सर्व करें.

Photo Credit: Chef Aruna Vijay Instagram
मोरिंगा और मसूर दाल सूप फायदे( Benefits of Moringa and Red lentil soup)
भारत में अधिकतर यंग महिलाओं में आयरन की कमी होती है. यह सूप आयरन की कमी दूर कर सकता है. सूप में सहजन का यूज किया गया है. सहजन में फास्फोरस पाया जाता है. यह एक्स्ट्रा कैलोरी का कम कर ब्लड प्योरीफाई करने का काम करता है. यह डायबिटिज के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी होता है. इसके साथ ही लिवर और हार्ट हेल्थ को भी बेहतर करता है. डायटीशियंस के अनुसार 100 ग्राम मोरिंगा में 28 ग्राम आयरन होता है. यह शाकाहारी लोगों के लिए आयरन का सबसे अच्छा सोर्स होता है.
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन है इस तारीख को, राखी बांधने का सही समय जानिए पंडित सेNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं