अगर आप भी स्मोकिंग करते हैं और आपके होंठ भी उससे काले पड़ गए हैं तो यह खबर आपके लिए है. काले पड़ गए होंठ को ठीक करने के लिए अब आपकों महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद दो आसान चीजों से तैयार किया गया एक नेचुरल लिप स्क्रब होंठों की रंगत निखारने और उन्हें मुलायम बनाने में मदद कर सकता है. नियमित देखभाल और अच्छी आदतों के साथ इसका असर कुछ ही दिनों में नजर आने लगता है.
क्यों काले पड़ जाते हैं होंठ?
जानकारी के अनुसार, धूप, प्रदूषण, शरीर में पानी की कमी, ज्यादा चाय-कॉफी और खासकर स्मोकिंग होंठों के काले होने की बड़ी वजह मानी जाती है. सिगरेट में मौजूद निकोटिन होंठों की प्राकृतिक रंगत को धीरे-धीरे कम कर देता है.
कॉफी के साथ मिलाएं नारियल तेल
इस घरेलू नुस्खे के लिए 1 चम्मच कॉफी पाउडर में 1 चम्मच वर्जिन नारियल तेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें. कॉफी डेड स्किन हटाने में मदद करती है, जबकि नारियल तेल होंठों को गहराई से मॉइस्चराइज करता है.
यह भी पढ़ें: मेकअप के बाद होंठों के आसपास चेहरा दिखने लगता है काला? इस आसान ट्रिक से करें फिक्स
ऐसे करें इस्तेमाल
होंठों को पहले हल्के गुनगुने पानी से साफ करें. अब तैयार स्क्रब को उंगलियों से 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद 5 मिनट छोड़ दें और गुनगुने पानी से साफ कर लें. आखिर में नारियल तेल या लिप बाम जरूर लगाएं.
इन बातों का भी रखें ध्यान
इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार ही करें. साथ ही भरपूर पानी पिएं, स्मोकिंग छोड़ने की कोशिश करें, धूप में लिप बाम लगाएं और रात में सोने से पहले होंठों पर नारियल तेल या शहद लगाएं. इससे होंठ लंबे समय तक मुलायम और स्वस्थ बने रह सकते हैं.
यह भी पढ़ें: आंखों के पास बढ़ रही हैं झुर्रियां? डर्मेटोलॉजिस्ट से जान लें आंखों के आसपास की त्वचा को टाइट कैसे करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं