विज्ञापन

महल, पहाड़ और शांत शहर! अगर PM मोदी की तरह स्लोवाकिया जाएं तो वहां क्या देखें, क्या खाएं, कितना खर्च, जानिए पूरा ट्रैवल प्लान

क्या आप ऐसी जगह घूमने जाना चाहते हैं, जहां जाकर लगे कि टाइम थम सा गया है, तो स्लोवाकिया युरोप महाद्वीप मे स्थित एक ऐसा ही देश है. इस आर्टिकल में जानें क्यों, कैसे और कब जाएं.

महल, पहाड़ और शांत शहर! अगर PM मोदी की तरह स्लोवाकिया जाएं तो वहां क्या देखें, क्या खाएं, कितना खर्च, जानिए पूरा ट्रैवल प्लान
स्लोवाकिया में क्या देखें और क्या महसूस करें? (Imahe Unspalsh)

गर्मी का मौसम आते ही हममें से ज्यादातर लोग वेकेशन प्लान करने लगते हैं. अगर आप भी इस साल वेकेशन पर किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जो  स्विट्जरलैंड जैसी सुंदर हो, लेकिन भीड़भाड़ और शोरशराबा न हो, तो आप यूरोप के एक छोटे से देश स्लोवाकिया (Slovakia) का ट्रिप प्लान कर सकते हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम इस देश के बारे में क्यों बात कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी की स्लोवाकिया की ऐतिहासिक यात्रा की खबर ने सबका ध्यान खींचा है. तो चलिए जानते हैं कैसे जाएं, क्या खाएं और क्या देखें.

आपको क्यों जाना चाहिए इस जगह-

यह देश उन लोगों के लिए जन्नत है जो पहाड़ों, पुराने महलों और शांत जगह पसंद करते हैं. 

स्लोवाकिया जाएं तो क्या देखें-

1. ब्रातिस्लावा का ऐतिहासिक किला- 

स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचते ही सबसे पहले आपकी नजर एक ऊंचे पहाड़ पर बने सफेद रंग के भव्य किले पर पड़ेगी. यह ब्रातिस्लावा का किला है. पीएम मोदी की अगवानी भी इसी ऐतिहासिक किले में की गई थी. डेन्यूब नदी के किनारे बसे इस शहर की खूबसूरती इस किले से साफ दिखाई देती है. 

2. बर्फीले पहाड़- 

अगर आपको नेचर और एडवेंचर से प्यार है, तो उत्तरी स्लोवाकिया के हाई टाट्रास पहाड़ आपको बेहद पसंद आएंगे. गर्मियों में यहां हरी-भरी वादियां और साफ पानी की झीलें दिखती हैं, तो सर्दियों में यह पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक जाता है. 

3. फेयरीटेल जैसे महल-

स्लोवाकिया में दुनिया के किसी भी देश की तुलना में प्रति व्यक्ति सबसे ज्यादा महल हैं. यहां का स्पिस कैसल यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट है, जो एक विशाल पहाड़ी पर फैला हुआ है. इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे यह किसी डिज्नी की फिल्म का सेट हो.

स्लोवाकिया लाइफस्टाइल कैसी है- 

स्लोवाकिया के लोगों की लाइफस्टाइल बहुत ही सिंपल है. यहां लोग वीकेंड पर मॉल जाने के बजाय पहाड़ों पर हाइकिंग करना, साइकिल चलाना या किसी कैफे के बाहर बैठकर घंटों दोस्तों से बात करना पसंद करते हैं. यहां की हवा इतनी साफ है और माहौल इतना शांत है कि आप अपनी सारी भागदौड़ भूलकर खुद को बिल्कुल तरोताजा महसूस करेंगे.

कैसे जाएं स्लोवाकिया- 

भारत से स्लोवाकिया के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स कम हैं. सबसे आसान तरीका यह है कि आप ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना (Vienna) के लिए फ्लाइट लें. वियना एयरपोर्ट से स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा के लिए हर घंटे बसें और ट्रेनें चलती हैं, जो आपको सिर्फ 1 घंटे में स्लोवाकिया पहुंचा देती हैं.

स्लोवाकिया में कहां रुकें- 

बजट ट्रेवलर्स के लिए- ब्रातिस्लावा के ओल्ड टाउन में कई अच्छे हॉस्टल्स और होमस्टे उपलब्ध हैं, जो लगभग ₹2,500 से ₹4,000 प्रति रात में मिल जाते हैं.
लक्जरी के लिए- ग्रैंड होटल या नदी के किनारे बने आलीशान होटलों को ले सकते हैं. 

स्लोवाकिया जाएं तो क्या खाएं?

स्लोवाकिया का पारंपरिक खाना काफी स्वादिष्ट होता है. आपको यहां का राष्ट्रीय व्यंजन ब्रिंजोवे हलुश्की जरूर ट्राई करना चाहिए. यह आलू के छोटे-छोटे नूडल्स होते हैं, जिन्हें भेड़ के दूध से बने खास पनीर के साथ परोसा जाता है. शाकाहारी लोगों के लिए भी यहां फ्राइड चीज और आलू के कई ऑप्शन आसानी से मिल जाते हैं.

स्लोवाकिया जानें में कितना खर्च आएगा?

पेरिस या लंदन की तुलना में स्लोवाकिया काफी सस्ता है. अगर आप समझदारी से खर्च करें, तो एक व्यक्ति का 4 से 5 दिनों का ट्रिप (फ्लाइट टिकट को छोड़कर) लगभग ₹50,000 से ₹70,000 के बीच आता है. 

ये भी पढ़ें- क्या खाते हैं, कहां रहते हैं Elon Musk? इन पॉइंट में जानिए दुनिया के सबसे अमीर शख्स की लाइफस्टाइल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Slovakia PM Latest Updates, Best Vacation Destinations, Summer Vacatiom
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com