विज्ञापन

खाने के शौकीन हैं या चाहते हैं सुकून? अपनी पसंद के हिसाब से चुनें घूमने की बेस्ट जगह

Travel Recommendations by Interest: अगर आपको खाना, इतिहास, फैशन, प्रकृति या शांति पसंद है, तो अपनी पसंद के हिसाब से दुनिया की इन शानदार जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं.

खाने के शौकीन हैं या चाहते हैं सुकून? अपनी पसंद के हिसाब से चुनें घूमने की बेस्ट जगह
Travel: अपनी पसंद के हिसाब से चुनें अपनी अगली ट्रैवल डेस्टिनेशन. (AI Image)

Travel Recommendations by Interest: अगर आप भी घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो आपको भी अलग-अलग जगहों पर जाना बेहद पसंद होगा. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप अपना ट्रैवल प्लान करते हैं लेकिन फिर वहां जाकर वो मजा नहीं आता है और वो सुकून नहीं मिलता है जिसकी तलाश में आप घर से बाहर निकले थे. हर किसी की अपनी-अपनी पसंद होती है. आजकल लोग सिर्फ घूमने नहीं जाते, बल्कि ऐसी जगह ढूंढते हैं जहां उन्हें अपनी पसंद का माहौल मिले.

कोई खाने का शौकीन होता है तो उन्हें स्वादिष्ट खाना पसंद होता है, वहीं किसी को हिस्ट्री में इंट्रेस्ट होता है और किसी को शांति और खूबसूरत नजारे पसंद होते हैं. बता दें कि दुनिया में कई ऐसे शहर और देश हैं जो अपनी खास पहचान के लिए जाने जाते हैं. अगर आपको भी घूमना पसंद हैं और आप भी ट्रैवल का प्लान बना रहे हैं, तो अपनी पसंद के हिसाब से डेस्टिनेशन चुन सकते हैं. यहां हम आपको बताएंगे ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में. 

इस्तांबुल

अगर आपको खाने-पीने का शौक है, तो इस्तांबुल आपके लिए शानदार जगह हो सकती है. यहां का स्ट्रीट फूड और ट्रेडिशनल डिशेज लोगों को खूब पसंद आते हैं. 

रोम

वहीं इतिहास पसंद करने वालों के लिए रोम किसी खजाने से कम नहीं है. यहां की पुरानी इमारतें और ऐतिहासिक जगहें हर साल लाखों टूरिस्ट को अपनी ओर आकर्षित करती हैं.

एडिनबर्ग 

अगर आपको रहस्यमयी और अलग माहौल पसंद है तो आप अपनी डेस्टिनेशन में एडिनबर्ग को शामिल कर सकते हैं. यहां की पुरानी गलियां और किले आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएंगे. 

मैड्रिड 

अगर आपको शाही चीजें पसंद हैं तो मैड्रिड आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट जगह हो सकती है. 

लंदन

वहीं अगर आपको फास्ट लाइफस्टाइल और भीड़भाड़ पसंद है तो आप अपनी ट्रैवल लिस्ट में लंदन को शामिल कर सकते हैं.

बार्सिलोना 

अगर आुरो रंग-बिरंगी और खूबसूरत जगहों को देखना पसंद हैं तो इसके लिए बार्सिलोना बिल्कुल परफेक्ट जगह है और ये अपनी खूबसूरती के लिए काफी मशहूर भी है. यहां की गलियां, आर्ट और बीच लोगों को खूब पसंद आते हैं.

कोटार

अगर आप ट्रैवल में सुकून की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए कोटर शानदार ऑप्शन हो सकता है. यहां की शांति लोगों को बेहद पसंद आती है. 

मिलान 

अगर आप फैशन पसंद करते हैं और फैशन के शौकीन हैं तो आपके लिए मिलान एक बेस्ट ऑप्शन होता है. बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े फैशन शहरों में से एक मिलान भी है.

प्राग 

अगर आपको परियों की कहानी जैसी जगहें पसंद हैं, तो इसके लिए सबसे परफेक्ट जगह है प्राग. अगर आप अपने बच्चों के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो प्राग उनको और आपको भी बेहद ज्यादा पसंद आएगा. 

सिंगापुर 

अगर आपको टेक्नीकल जगहें पसंद हैं और आप भविष्य वाली आधुनिक दुनिया देखना चाहते हैं तो आपके लिए सिंगापुर शानदार जगह हो सकती है. 

हनोई 

अगर आप गाड़ियों की भीड़ से परेशान हैं तो और इन सब से दूर और भीड़ से दूर एक अलग लाइफस्टाइल देखना चाहते हैं तो उसके लिए हनोई से परफेक्ट जगह कोई भी नहीं हो सकती है.

इसके अलावा कला और क्रिएटिविटी पसंद करने वालों को मेलबर्न पसंद आ सकता है. खूबसूरती के लिए बुडापेस्ट और जादुई माहौल के लिए मराकेश दुनियाभर में जाना जाता है. अगर आपको शांति चाहिए, तो टालिन अच्छा विकल्प हो सकता है. प्यार में पड़े लोगों के लिए पेरिस हमेशा खास माना जाता है, जबकि प्रकृति पसंद करने वाले लोग आइसलैंड के शानदार नजारों का मजा ले सकते हैं.

सेंट ऑगस्टीन की एक बात आज भी लोगों को ट्रैवल के लिए प्रेरित करती है. उन्होंने कहा था, “दुनिया एक किताब की तरह है और जो लोग घूमते नहीं हैं, वे उसका सिर्फ एक पन्ना ही पढ़ पाते हैं.” शायद यही वजह है कि आज ट्रैवल लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com