विज्ञापन

Success Tips: सफलता पाने के लिए रोज खुद से ये कहती हैं Shalini Passi, आप भी कर सकते हैं ट्राय

शालिनी पासी ने बताया कि वो हर सुबह उठते समय और रात को सोने से पहले भगवान से एक प्रार्थना करती हैं. उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा भगवान से प्रार्थना करती हूं कि मुझे सही काम करने की ताकत दें, कमजोर न पड़ने दें. मुझे सही और गलत के बीच सही चुनाव करने की शक्ति दें.'

Success Tips: सफलता पाने के लिए रोज खुद से ये कहती हैं Shalini Passi, आप भी कर सकते हैं ट्राय
शालिनी पासी का मैनिफेस्टेशन रुटीन क्या है?
Photo Credit: NDTV

फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में नजर आने के बाद शालिनी पासी लोगों की पसंद बन गई हैं. हाल ही में वो करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए द ट्रेटर्स सीजन 2 में भी कंटेस्टेंट के तौर पर दिखाई दीं थीं. इसी कारण वो अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में शालिनी वास्तु कंसल्टेंट, ज्योतिषी, मोटिवेशनल स्पीकर और लाइफ कोच जया मदान के पॉडकास्ट में नजर आईं. इस दौरान उन्होंने अपने मैनिफेस्टेशन रूटीन के बारे में भी बताया और सक्सेस पाने के लिए डेली अफर्मेशन्स भी शेयर किए. आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं और आप भी सफलता पाने के लिए ये ट्राय कर सकते हैं. 

क्या है शालिनी पासी का मैनिफेस्टेशन रूटीन?

जया मदान से बातचीत के दौरान शालिनी पासी ने बताया कि वो हर सुबह उठते समय और रात को सोने से पहले भगवान से एक प्रार्थना करती हैं. शालिनी ने कहा, 'मैं हमेशा भगवान से प्रार्थना करती हूं कि मुझे सही काम करने की ताकत दें, कमजोर न पड़ने दें. मुझे सही और गलत के बीच सही चुनाव करने की शक्ति दें और हमेशा सही रास्ते पर चलने की हिम्मत दें.'

शालिनी पासी ने बताया कि कई बार लोग सही बात का साथ नहीं दे पाते, क्योंकि उनमें उसके लिए खड़े होने की हिम्मत नहीं होती. उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा भगवान से कहती हूं कि मुझे आसान रास्ते के लालच में अंधा मत होने देना.' इसके अलावा वो हमेशा अच्छी सेहत की कामना करती हैं. शालिनी खुद से कहती हैं, 'मैं इंटैलिजेंट हूं. मेरी हड्डियां मजबूत हैं. मेरी आईसाइट अच्छी है. मेरा दिल मजबूत है.' उन्होंने यह भी बताया कि वो थैलेसीमिया से पीड़ित हैं, इसलिए वह अक्सर कहती हैं, 'मेरा हीमोग्लोबिन 11.5 है' जो उनके लिए बहुत बड़ी बात है.

शालिनी ने बताया कि उनका हीमोग्लोबिन लेवल 8 के आसपास रहता है और 11.5 तक पहुंचना उनके लिए एक बड़ी बात होगी. उनका मानना है कि अगर व्यक्ति स्वस्थ नहीं है तो जीवन में सही से फंक्शन नहीं कर सकता.

सुबह उठकर ये काम करती हैं शालिनी पासी

शालिनी पासी ने बताया कि वो जो भी खाती हैं, उसका मकसद सिर्फ फिट और हेल्दी रहना होता है, ताकि अपने सभी काम अच्छी तरह कर सकें. उनके अनुसार, खूबसूरती उनकी अच्छी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल का रिजल्ट है. उन्होंने कहा, 'जब मैं सुबह उठती हूं, तो मैं शरीर के दर्द या पिछली रात अच्छी नींद न आने की शिकायतों पर ध्यान नहीं देती. मेरा पूरा ध्यान अपने काम और दिनभर की जिम्मेदारियों पर रहता है'. उन्होंने आगे बताया कि वो किसी की बुराई नहीं करतीं, गॉसिप से दूर रहती हैं और बेवजह शिकायत करने की आदत भी नहीं रखतीं. उन्होंने अपने जीवन के लक्ष्य स्पष्ट रूप से तय कर रखे हैं और हर दिन इस सोच के साथ उठती हैं कि अपने सपनों के एक कदम और करीब कैसे पहुंचा जाए.

20 साल की उम्र में हो गई थी शादी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शालिनी पासी की शादी महज 20 साल की उम्र में हो गई थी. हालांकि शादी के बाद भी उन्होंने कभी पहचान पाने का सपना नहीं छोड़ा. उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें लगता था कि वो किसी राजकुमारी की तरह खास हैं और आज भी खुद को स्पेशल मानती हैं.

यह भी पढ़ें: हेयर एक्‍सपर्ट जावेद हबीब ने कहा रात में कर लें ये काम, सुबह तक बालों का झड़ना हो जाएगा कम

यह भी पढ़ें: 5 म‍िनट में पीतल के बर्तन और मूर्ति हो जाएंगे नए जैसे, घर पर तैयार कर लें बर्तन साफ करने वाला यह घोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shalini Passi, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com