Hair Care: अगर बालों की सही तरह से देखरेख ना की जाए तो बाल रूखे-सूखे और बेजान नजर आने लगते हैं. बालों को घना, मुलायम और शाइनी बनाने के लिए अक्सर ही पार्लर या सैलून जाकर हेयर स्पा करवाना पड़ता है. लेकिन, सैलून में हेयर स्पा (Hair Spa) करवाना जेब पर भारी पड़ जाता है. अच्छे हेयर स्पा की कीमत 500 से 1000 और 2000 रुपए तक भी हो सकती है. ऐसे में क्यों ना सिर्फ 10 रुपए में घर पर ही हेयर स्पा कर लिया जाए. घर में हेयर स्पा करना बेहद आसान भी है और असरदार भी होता है. इस हेयर स्पा को करने का तरीका बता रहे हैं यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर एलेन चौधरी. एलन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस नुस्खे को तैयार करने का तरीका बताया है.
धूप से होने लगी है टैनिंग तो पीना शुरू कर दीजिए न्यूट्रिशनिस्ट की बताई यह ड्रिंक, चेहरा निखर जाएगा
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
घर पर हेयर स्पा करने के लिए आपको चावल और अलसी के बीजों (Flax Seeds) की जरूरत होगी. आंच पर एक पतीला चढ़ाएं और उसमें एक कप पानी के साथ 2 चम्मच चावल और 2 चम्मच ही अलसी के बीज मिला लें. इस मिश्रण को तबतक उबालें जबतक पानी की कंसिस्टेंसी जैल जैसी ना हो जाए. जब यह पानी जैल जैसा दिखने लगे तो इसे ठंडा करके कटोरी में निकाल लें. अब इसमें रोजमेरी ऑयल की कुछ बूंदे मिलाएं और मिक्स करें. इस तैयार जैल को अच्छे से मिलाकर बालों पर हेयर मास्क (Hair Mask) की तरह लगा लें. पूरे बालों पर इस जैल को एक घंटा लगाकर रखने के बाद शैंपू से धोकर हटा लें. बाल बिल्कुल स्पा जैसे मुलायम और शाइनी हो जाएंगे और उंगलियों से फिसलने लगेंगे. हफ्ते में 2 बार इस हेयर स्पा जैल को बालों पर लगाया जा सकता है.
अलसी के बीजों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर अलसी के बीज बालों को मोटा और घना बनाने में मदद करते हैं. इन बीजों के इस्तेमाल से हेयर टेक्सचर बेहतर होने में भी मदद मिलती है. इन बीजों में पाए जाने वाला विटामिन ई बालों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से भी बचाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं