विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2017

रोजाना बाइक चलाते हैं तो बिगड़ सकती है आपकी सेहत, इन तरीकों को अपनाकर खुद को रखें सेफ

अगर पॉल्यूशन लेवल काफी ज्यादा है तो आप अपने साथ मॉस्क रख लें. बाइक चलाते हुए मास्क पहनें.

Also Read in
रोजाना बाइक चलाते हैं तो बिगड़ सकती है आपकी सेहत, इन तरीकों को अपनाकर खुद को रखें सेफ
पॉल्यूशन लेवल काफी ज्यादा है तो आप अपने साथ मॉस्क रख लें
लाखों लोग रोजाना सुबह अपनी बाइक से ऑफिस के लिए निकलते हैं. कई लोगों का सफर भी काफी लंबा होता है. लेकिन दो पहिया का यह सफर लंबा हो या छोटा आपकी सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है. भले ही कई लोग कहें कि वह कई साल से बाइक चला रहे हैं और इससे उनकी सेहत पर किसी भी तरह का असर नहीं पड़ा है, लेकिन उनके लिए यह जानना जरूरी है कि आज के दौर में यह बात सौ फीसदी सच है. सड़कों में चलते हुए एक बाइक सवार को कई हानिकारक तत्वों का सामना करना पड़ता है. धूल, मिट्टी से लेकर गाड़ियों से निकलने वाले खतरनाक धुएं तक को झेलना होता है. ऐसे में आपको सांस लेनी की समस्या से लेकर आंखों तक की बीमारी का खतरा रहता है. हालांकि रोजाना ऑफिस जाने के लिए बाइक आपका सबसे अच्छा साधन है, तो आप इसका इस्तेमाल नहीं छोड़ सकते हैं. लेकिन इन तरीकों को अपनाने से आप खुद को बीमार होने से बचा जरूर सकते हैं. 

आंखों की सुरक्षा
बाइक चलाते वक्त आंखों पर ही सबसे ज्यादा असर पड़ता है, हवा में मौजूद धूल, मिट्टी के साथ जहरीले कण सीधे आपकी आंखों से टकराते हैं. ऐसे में आपकी आंखों पर इसका काफी बुरा असर पड़ सकता है. अगर आप चश्मे या हेलमेट ग्लास का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इससे बचने के लिए हमेशा अपनी आंखों को कवर करके रखें. घर या ऑफिस पहुंचते ही वॉशरूम जाकर आंखों में अच्छी तरह से पानी के छींटे मारें. 

पॉल्यूशन लेवल पर रखें ध्यान
आजकल पॉल्यूशन लेवल इंटरनेट या फिर किसी टीवी न्यूज चैनल पर आसानी से पता चल जाता है. इसीलिए हमेशा इसकी जानकारी अपने पास रखें. अगर पॉल्यूशन लेवल काफी ज्यादा है तो आप अपने साथ मॉस्क रख लें. बाइक चलाते हुए मास्क पहनें. वैसे तो हवा में मौजूद जहरीले मुंह के रास्ते भी हमारे पेट में जाकर नुकसान कर सकते हैं, इसीलिए कोशिश करें कि मुंह पर रुमाल या कोई मास्क पहनकर ही चलें. अगर आप किसी ऐसे शहर में रहते हैं जहां हवा में बिलकुल भी जहरीले पदार्थ नहीं होते, या फिर ट्रैफिक ज्यादा नहीं होता तो आपको मास्क पहनने की इतनी जरूरत नहीं है. 
 
बैठने की पोजिशन 
सभी लोगों का बाइक पर बैठने का और बाइक चलाने का एक अलग तरीका होता है. कोई सीट पर आगे की तरफ ज्यादा बैठना पसंद करते हैं, तो कोई थोड़ा पीछे बैठना ही बेहतर समझते हैं. लेकिन अगर आप रोजाना बाइक राइड करते हैं तो आपको अपनी बैठने की पोजिशन सही करनी होगी. बाइक में ज्यादा झुककर बैठना आपकी कमर को नुकसान कर सकता है. इसीलिए कोशिश करें कि अपनी कमर को जितना सीधा हो सके उतना रखें. 

ब्रेकर्स और गड्ढों का रखें खयाल
अगर आप इंडिया की सड़कों पर बाइक चलाते हैं तो आपको गड्ढों से रूबरू तो होना ही पड़ेगा. इसके अलावा तय सीमा से ऊंचे ब्रेकर्स की भी यहां भरमार होती है. इसीलिए बाइक चलाते हुए इनका खास खयाल रखना काफी जरूरी है. स्पीड में बाइक जब किसी ब्रेकर या गड्ढे में जाती है तो कमर को झटका लगता है. कई लोगों को इसी झटके की वजह से जीवनभर कमर की समस्या हुई है. इसीलिए जब भी तेज बाइक चलाएं तो सामने नजर रखें. 
 
लाइफस्टाइल की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bike Riding, Bike Riding Tips, Bikes, Lifestyle, Pollution, Polution, Dust Particles, Air Pollution In Delhi, Air Pollution, Breath, Mask, Eyes Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com