Richa Chadha looks : ऋचा चड्ढा एक फैशनिस्टा हैं. बॉलीवुड में अपनी लाजवाब एक्टिंग के साथ-साथ रिचा चड्ढा के फैशन सेंस के भी फैंस कायल हैं. ऋचा अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को फैशन गोल देती रहती हैं. यही वजह है कि फैंस उन्हें स्टाइल आइकॉन मानते हैं. इन दिनों ऋचा अपने वेस्टर्न और इंडियन दोनों ही लुक्स में छाई हुई हैं. अगर अप भी एलिगेंस और ग्रेस का परफेक्ट कॉन्बिनेशन तलाश कर रहे हैं तो ऋचा के इन एलीगेंट और स्टाइलिश लुक्स को फॉलो कर सकती हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एलिगेंस और ग्रेस का कॉम्बिनेशन है ये प्रोफेशनल मैजेंटा सूट
एलिगेंस और ग्रेस का अगर परफेक्ट कॉन्बिनेशन देखना है तो ऋचा चड्ढा के लेटेस्ट इंस्टाग्राम तस्वीर पर जरा नजर डालिये. मैजेंटा पिंक प्रोफेशनल सूट में ऋचा बेहद खूबसूरत और एलिगेंट नजर आ रही हैं. सिल्वर कलर के टॉप के साथ ऋचा ने लॉन्ग नॉटेड बेल्ट वाला ब्लेजर चुना. एक्ट्रेस के ओवरऑल लुक को लो पोनीटेल और लॉन्ग सिल्वर इयररिंग्स कंप्लीमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं.
ऋचा चड्ढा का परफेक्ट पार्टी लुक
अगर आप किसी पार्टी में जाने की तैयारी कर रही हैं और बिना ज्यादा खर्चा किए स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं तो ऋचा चड्ढा का शिमरी लुक आपके लिए परफेक्ट है.खुद को थोड़ा रेट्रो लुक देते हुए एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर के हाई स्लिट पेंसिल स्कर्ट के साथ रेड कलर का सिक्विन शर्ट स्टाइल टॉप पेयर किया है. लुक को थोड़ा सा यूनीक और डिफरेंट बनाने के लिए ऋचा ने अपने बालों पर कर्ल के साथ हाई पोनीटेल स्टाइलिंग की है. ऋचा के चेहरे पर आ रही जुल्फें उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगाने का काम कर रही हैं.
ऋचा चड्ढा का इंडियन पंजाबी लुक
ऋचा चड्ढा वेस्टर्न ड्रेसेस में जितनी स्टाइलिश और ग्लैमरस लगती हैं एथिनिक वियर में उतनी ही एलिगेंट और ग्रेसफुल नजर आती हैं. ऋचा के इस इंडियन लुक की बात करें तो मस्टर्ड कलर की फ्लोरल प्रिंट लंबी कुर्ती और एंकल लेंथ पैंट लुक में ऋचा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने हाथों में लाल रंग की चूड़ियां पहनी हुई हैं और गोल्डन कलर के झुमके और नेकलेस उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगाने का काम कर रहे हैं. ऋचा के इस इंडियन लुक में सबसे अट्रैक्टिव है उनकी हेयर स्टाइल जिसमें उन्होंने फ्लिक्स से फोरहेड को कवर किया हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं