- चावल का पानी एंटीऑक्सिडेंट्स (Antioxidants) से भरपूर होता है
- बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होता है चावल का पानी
- चावल का पानी आपकी त्वचा के लिए टोनर का काम करता है
हमारे देश में चावल न सिर्फ खाने के लिए बल्कि त्वचा की खूबसूरती के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. जापान और कोरिया में तो महिलाएं प्राचीनकाल से चावल के पानी (Rice Water) को अपने ब्यूटी रूटीन (Beauty Routine) में इस्तेमाल करती आ रही हैं. वर्तमान समय में बुहत से ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स (Beauty Products) हैं, जिनमें चावल के पानी का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है. कई अध्ययनों के अनुसार, चावल का पानी अपकी त्वचा के लिए वरदान की तरह है. तो आइए जानते हैं आपकी त्वचा के लिए चावल का पानी किस तरह फायदेमंद (Benefits of Rice Water) है...
एंटी एजिंग (Anti Ageing)
चावल का पानी एंटीऑक्सिडेंट्स (Antioxidants) से भरपूर होता है, जो आपकी त्वचा को कसाव को कम करके उसे ढीला, मुर्झाया और उम्रदराज़ बनाने वाले एन्जाइम्स (Enzymes) को नियंत्रित करता है. चावल के पानी का नियमित इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा में कसाव बना रहता है. इसके साथ ही ये आपकी त्वचा को उम्रदराज बनाने वाली कई वजहों जैसे काले घेरे और झुर्रियों से भी बचाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्किन टोन (Skin Tone)
क्लींजिंग और मॉइश्चॉराइजिंग की तरह ही टोनिंग भी त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए बहुत जरूरी है. आप चावल के पानी को एक जार में भरकर उसे ठंडा होने लिए फ्रिज में रख सकते हैं. ये चावल का पानी आपकी त्वचा के लिए टोनर का काम करता है. रुई का टुकड़ा लेकर उससे आप चावल के पानी को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं. फिर इसे आप अच्छी तरह सूखने के बाद पानी से धो लें.
त्वचा को निखारना (Brightens Skin)
चावल का पानी आपकी त्वचा पर होने वाले दाग-धब्बों को दूर करता है. ये आपकी त्वचा में निखार लाता है और उसे स्वस्थ बनाता है. यही वजह है कि चावल का पानी ज्यादातक ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है.
त्वचा को स्वस्थ बनाना (Keeps Skin Healthy)
चावल के पानी में माड़ होता है, जो त्वचा में होने वाले लालपन, चकत्ते और जलन से बचाता है. आप जब भी अपनी त्वचा के लिए चावल के पानी का रोज़ाना इस्तेमाल शुर करेंगे, तो आप देखेंगे कि ये आपकी त्वचा में होने वाली हर तरह की परेशानियों से सुरक्षा करेगा.
त्वचा को मुलायम बनाना (Soothes Skin)
कील-मुहासों वाली त्वचा के लिए चावल का पानी एक महत्वपूर्ण और लाभदायक सामग्री है. चावल के पानी का माड़ आपकी त्वचा के लिए एक एस्ट्रिंजेंट (Astringent) की तरह काम करता है और आपके चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और कील-मुहांसों को खत्म करता है.
सनस्क्रीन का काम करता है (Works Like A Sunscreen)
चावल का पानी आपकी त्वचा को सूर्य की तेज हानिकारक किरणों से खराब होने से बचाता है. इसके अलावा चावल का पानी आपकी त्वचा पर होने वाली झांइयों से भी बचाता है. अगर आप इसे धूप से होने वाली झांइ पर लगाएंगे, तो ये बहुत फायदेमंद होगा.
त्वचा के कैंसर से सुरक्षा करता है (Prevents Skin Cancer)
एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होने की वजह से चावल का पानी स्किन कैंसर से लड़ता है और किसी भी प्रकार से होने वाले त्वचा संबंधित रोगों से सुरक्षा करता है.
चावल का पानी कैसे तैयार करें ?
एक बड़े से बाउल में एक कप चावल लीजिए और उसमें 3 कप पानी डालिए. अब इसे 30 मिनट तक ऐसे ही रख दें. उसके बाद चावल के पानी को छानकर अलग कर ले. अब इस पानी को एख जार में भर दें. एक हफ्ते के लिए इसे फ्रिज में रख दें. इस पानी को सिर्फ 7 दिनों तक इस्तेमाल करें. आपको हर हफ्ते सी तरह चावल का पानी तैयार करना होगा. और अपनी जरूरत के अनुसार आफ ये चावल का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं.
चावल का पानी तैयार करने का एक और तरीका ये है कि, आप एक बर्तन में चावल को कुछ दे उबालें. फिर इसे छानकर एक बॉटल में भर दें. ठंडा होने के बाद इस बॉटल को फ्रिज में रख दें.
चावल का पानी त्वचा की कोशिकाओं को बढ़ने में और नई कोशिकाएं बनाने में काफी लाभदायक है, जिससे आपकी त्वचा में निखार आता है. याद रखिए त्वचा को साफ-सुथरा और चमकदार बनाने के लिए चावल का पानी काफी फायदेमंद है. तो आप भी घर में खुद तैयार करिए चावल का पानी और इस्तेमाल करके हमें जरूर बताइए कि ये आपकी स्किन के लिए कितना फायदेमंद साबित हो रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं