नई दिल्ली, 26 जनवरी (भषा) : गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर निकाली गई प्रत्येक झांकी एक से बढ़कर एक थी लेकिन ‘‘अनंत सूत्र'' नाम की एक विशेष प्रदर्शनी ने प्रत्येक महिला का मन मोह लिया. इसमें देश के हर कोने की कुल 1,900 साड़ियां प्रदर्शित की गई. केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार ‘अनंत सूत्र' साड़ी के प्रति सम्मान को समर्पित है. ये साड़ी फैशन जगत को भारत का शानदार उपहार है.
कर्तव्य पथ पर लगभग 1,900 साड़ियां लकड़ी के फ्रेम में ऊंचाई पर लगायी गयी थीं. इसमें क्यूआर कोड भी दर्शाए गए थे जिन्हें, स्कैन करके बुनाई और कढ़ाई के बारे में जानकारी एकत्र की जा सकती थी. ये प्रदर्शनी बुनकरों और कलाकारों की कला को प्रदर्शित करने के लिए लगाई गई थी. इसमें एक साड़ी 150 वर्ष पुरानी थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आपको बता दें कि कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस (Republic Day Parade) की परेड महिला केंद्रित रही. ‘विकसित भारत' और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका' इसका मुख्य विषय रहा. पहली बार सभी महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी ने कार्तव्य पथ पर मार्च किया. फ्लाई पास्ट के दौरान महिला पायलटों ने भी 'नारी शक्ति' का प्रतिनिधित्व करते हुए दर्शकों के मन को मोह लिया. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की टुकड़ियों में भी सिर्फ महिलाकर्मी ही शामिल थीं. वहीं, पहली बार, परेड की शुरुआत 100 से ज्यादा महिला कलाकारों के शंख, नादस्वरम और नागदा जैसे भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाने से हुई.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं