विज्ञापन

Personality Color Test: पर्सनैलिटी का राज खोलेगा आपका पसंदीदा रंग, जानें किस रंग का क्या है मतलब

Personality Color Test: लाल, हरा, पीला या काला हर रंग का अपना एक मतलब होता है. अगर आप भी किसी के स्वभाव को जानना चाहते हैं, तो उसके फेवरेट रंग से जान सकते हैं.

Personality Color Test: पर्सनैलिटी का राज खोलेगा आपका पसंदीदा रंग, जानें किस रंग का क्या है मतलब
Personality Color Test: आपका पसंदीदा रंग बताता है आपकी पर्सनैलिटी.

Does Your Favorite Color Reveal Your Personality: जिंदगी हो या खाना रंगों का होना बहुत जरूरी है. क्योंकि बिना रंगों के जिंदगी अधूरी है और खाने में बिना रंगों के पोषण अधूरा है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपका पसंदीदा रंग आपके राज खोल सकता है. जी हां आपने सही सुना. लाल, हरा, पीला या काला हर रंग का अपना एक मतलब होता है. अगर आप भी किसी के स्वभाव को जानना चाहते हैं, तो उसके फेवरेट रंग से जान सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं किस रंग का क्या मतलब है.

यहां जानें किस रंग का क्या है मतलब- (Know here what each color means)

1. लाल-

बहुत से लोगों को लाल रंग पसंद होता है. अगर आपका भी ये पसंदीदा रंग है, तो चलिए जानते हैं इसका मतलब. लाल रंग उत्साह का रंग है और जीत का भी. इसे गुस्से के प्रतीक के तौर पर भी लिया जाता है. हिंदू धर्म में शुभता और नई शुरुआत का भी प्रतीक है.

2. नीला- 

नीला रंग विश्वास, ईमानदारी, शांति और धैर्य का प्रतीक माना जाता है. नीला रंग जिन्हें पसंद आता है वे बहुत दयालू किस्म के होते हैं.

3. हरा-

जिन लोगों को हरा रंग पसंद आता है उनके दिल और दिमाग के बीच का संतुलन बहुत अच्छा माना जाता है. ये लोग कूल माइंडेड और अपने परिवार को प्राथमिकता देने वाले होते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

4. पीला-

वैसे तो पीला रंग हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है. लेकिन पीला रंग पसंद करने वाले लोग थोड़े डरपोक किस्म के होते हैं. ऐसे लोग थोड़े निराशावादी भी होते हैं.

5. सफेद-

सफेद रंग दोस्ती, शांति, और स्वतंत्रता का प्रतीक है. यह रंग एकता, सद्भाव और समानता का प्रतिनिधित्व करता है. ऐसे लोग दिल के साफ होते हैं.

6. नारंगी-

नारंगी रंग ऊर्जा, उत्साह, रचनात्मकता, खुशी और गर्माहट का प्रतीक है. इस रंग को पसंद करने वाले लोग बहुत आशावादी होते हैं.

7. काला-

काला रंग शक्ति, रहस्य, औपचारिकता, लालित्य और अधिकार का प्रतीक है, लेकिन यह अंधकार, शोक और बुराई से भी जुड़ा है. इसे पसंद करने वाले लोग सोच में खोए रहते हैं.

8. गुलाबी-

जिन लोगों को गुलाबी रंग पसंद है वो दयालु किस्म के होते हैं.

ये भी पढ़ें- प्रदूषण और धूप से खराब हो गई है स्किन, तो मोरिंगा तेल का करें इस्तेमाल, दाग-धब्बों से भी मिलेगी राहत

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Does Your Favorite Color Reveal Your Personality, Personality Color Test, Personality Color Yellow, Color Personality Test Free, Favorite Color Personality Test, Does Your Favorite Color Reflect Your Personality, Rang Aur Personality Ka Connection, Lal Rang Ki Personality Traits, Neela Rang Aur Aapka Swabhav, Hara Rang Ke Logon Ki Khubiyan, Peela Rang, Rangon Se Jaane Apni Personality
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com