Raksha Bandhan 2021: कोई भी त्यौहार मिठास के बिना अधूरा होता है. अभी रक्षाबंधन आ रहा है जिसे देखते हुए बाजारों में मिठाई की दुकानें तरह-तरह की स्वादिष्ट मिठाइयों से सज गई हैं. वैसे तो बहनें अपने भाइयों के लिए बाजार से उनके पसंद की मिठाई लेकर आती हैं लेकिन अगर आप चाहें तो इस बार मिठाई की जगह कुछ डिफ्रेंट बनाकर भी भाई का मुंह मीठा करा सकती हैं. आज हम आपको परंपरागत मिठाइयों के अलावा कुछ अलग मीठे की रेसिपी बता रहे हैं जिन्हें इस रक्षाबंधन पर मिठाई की जगह आप अपने भाई को बनाकर खिला सकती हैं.

बनाएं मनपसंद हलवा
आप चाहें तो इस बार रक्षाबंधन पर अपने हाथों से स्वादिष्ट हलवा बनाकर भाई का मुंह मीठा करा सकती हैं. आपके भाई को जिस चीज का भी हलवा पसंद उसे बना लीजिए. जैसे- मूंग की दाल, लौकी और सूजी का हलवा. याद रखिए अपने हाथों से बनाकर भाई को कुछ खिलाने में जो मज़ा है वो बाहर से मिठाई मंगा कर खिलाने में नहीं है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

फ्रूट क्रीम
मनपसंद फलों का काट लें. उसमें ताजा क्रीम और थोड़ी सी चीनी मिलाएं. बस हो गई तैयार फ्रूट क्रीम. बाजार की परंपरागत मिठाई से अलग ये एक टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन है.

बनाएं फेवरेट केक
केक खाना किसे अच्छा नहीं लगता. इस रक्षाबंधन आप अपने भाई के लिए उनके मनपसंद फ्लेवर का केक बना सकती हैं. आप चाहे तो रक्षाबंधन पर फ्रूट केक या फिर चॉकलेट केक बना सकती हैं. ये दोनों फ्लेवर लगभग हर किसी को पसंद होते हैं.

सदाबहार चॉकलेट
अगर आप चाहें तो इस रक्षाबंधन आप अपने भाई को चॉकलेट या चॉकलेट से बने लड्डू खिलाकर भी मुंह मीठा करा सकती हैं. अगर फेवरेट चॉकलेट खिलाएंगी तो भाई को अच्छा लगेगा जिसे देखकर आपको भी खुशी मिलेगी. चाकलेट पाउडर, मिल्क पावडर और मनपसंद सूखे मेवों को मिलाकर चाकलेट बर्फी या लड्डू चंद मिनटों में तैयार किए जा सकते हैं.
पाग बनाकर खिलाएं
वैसे तो पाग कई तरह के बनाए जाते हैं. जैसे-गिरी और मखाने, खरबूजे के बीज, मूंगफली और खोया मिक्स मेवा पाग, लेकिन आप चाहें तो अपने भाई के लिए स्पेशल खोया मिक्स मेवा पाग बना सकती है.
दही से बनाएं श्रीखंड
किसी भी शुभ काम के लिए घर से बाहर जाने से पहले मीठा दही खिलाने की परंपरा है. शुभता के लिए खिलाएं जाने वाले इसी दही से आप रक्षाबंधन पर भाई को श्रीखंड बनाकर खिला सकती हैं. श्रीखंड बनाने के लिए दही से सारा पानी निकालकर इसमें मेवा, केसर, इलायची और चीनी डालकर बनाया जाता है. ये जितना बनाने में आसान होता है उतना ही खाने में स्वादिष्ट होता है.
बनाएं मावा खीर
कोई भी मिठाई बाजार से ले कर आना और घर पर उसे पूरी शिद्दत से अपने भाई के लिए बनाने में जमीन आसमान का अंतर होता है. इसलिए इस बार आप मेवा खीर बनाकर भाई को खिला सकती हैं. इसके लिए बस मेवा (काजू, बादाम, किशमिश, चिरौंजी, गिरी, छुहारे, मखाने), दूध, चीनी और इलायची की जरूरत होती है. वहीं, जैसे आमतौर खीर बनाई जाती है वैसे ही ये खीर तैयार की जा सकती है. यकीनन ये आप के त्यौहार की मिठास को डबल कर देगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं