विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2021

माधुरी दीक्षित ने भाई को लगाया टीका फिर उतारी आरती, रक्षाबंधन पर वायरल हुआ यह क्यूट Video

रक्षाबंधन के मौके पर माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपने भाई को राखी बांधते हुए यह वीडियो शेयर किया है, जो कि लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.  

माधुरी दीक्षित ने भाई को लगाया टीका फिर उतारी आरती, रक्षाबंधन पर वायरल हुआ यह क्यूट Video
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने मनाया राखी का त्योहार
नई दिल्ली:

आज रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. आज के दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है. भाई-बहन का ये पावन त्योहार प्यार का प्रतीक है. इस खास दिन को बॉलीवुड में भी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपने भाई को राखी बांधते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो कि अब वायरल होने लगा है. इस वीडियो में माधुरी अपने भाई को राखी बांधते हुए देखी जा सकती हैं.

वीडियो को खुद माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए वे लिखती हैं, ‘सबको रक्षाबंधन की बधाई...' वीडियो में आप देख सकते हैं कि माधुरी के भाई सोफे पर बैठे हैं और माधुरी राखी के रीति रिवाजों को निभाते हुए उन्हें टीका लगाती हैं और फिर उन पर चावल छिड़कती हैं. इसके बाद माधुरी अपने भाई की आरती उतारती हैं और फिर दोनों गले मिल जाते हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में ‘बहना ने भाई की कलाई पे' गाना सुना जा सकता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है, जिस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

एक यूजर ने एक्ट्रेस के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘आप दोनों को लंबे समय बाद एक साथ देखकर बहुत अच्छा लगा'. तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘हैप्पी रक्षाबंधन माधुरी दीक्षित मैम'. वहीं कई लोग यह कहते हुए भी दिखे कि उन्हें पता ही नहीं था कि माधुरी का एक भाई भी है. कुल मिलाकर लोग भाई-बहन के इस प्यारभरे वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Madhuri Dixit Video, Madhuri Dixit Rakshabandhan Video, Madhuri Dixit Viral Video, Madhuri Dixit Brother, Bollywood Celebs Rakshabandhan, Rakshabandhan 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com