Prateek Yadav Love Story: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया. सूत्रों के अनुसार, 38 वर्षीय प्रतीक अचानक बीमार पड़ गए, जिसके बाद उन्हें तड़के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रतीक सक्रिय राजनीति से दूर थे हालांकि उनकी पत्नी अपर्णा यादव राजनीति में हैं. समाजवादी पार्टी से बीजेपी में आई अपर्णा खुलकर अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं. एक इंटरव्यू के दौरान अपर्णा ने प्रतीक के साथ अपनी पहली मुलाकात और लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की थी.
2011 में अपर्णा और प्रतीक ने लव मैरिज की. ये शादी काफी हाई प्रोफाइल थी, जिसमें बड़े-बड़े सेलेब्स भी पहुंचे थे. इस शादी में अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार मेहमान के तौर पर शामिल हुए थे.
प्रतीक-अपर्णा की लव स्टोरी और रिलेशनशिप
प्रतीक यादव और अपर्णा स्कूल के दिनों में दोस्त बने थे. दरअसल अपर्णा स्कूल में म्यूजिक क्लब प्रेसिडेंट थीं और किसी प्रोग्राम के लिए प्रतीक के स्कूल गई थीं. वहीं प्रतीक ने अपर्णा से उनका ईमेल आईडी मांगा और इस तरह दोनों की बातें होने लगीं.
अपर्णा ने इंटरव्यू में बताया कि प्रतीक उन्हें बहुत सारे मैसेज करते थे. जब वह अपना मेल ओपेन करतीं तो उन्हें प्रतीक के ढेरों मैसेज मिलते. इसी तरह फिर दोनों का मिलना जुलना शुरू हो गया. करीब 11 साल डेट करने के बाद, साल 2011 में उनकी सगाई हुई. उसी साल दिसंबर में, मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में दोनों ने शादी कर ली. प्रतीक और अपर्णा की दो बेटियां हैं – बड़ी बेटी, प्रथमा यादव, का जन्म 20 मार्च 2014 को हुआ था और छोटी बेटी प्रतीक्षा यादव है.
तलाक की खबर
जनवरी, 2026 में अपर्णा और प्रतीक के तलाक की खबरें सामने आने लगी. एक सोशल मीडियो पोस्ट में प्रतीक ने अपर्णा पर पारिवारिक रिश्तों में मतभेद पैदा करने और उनके मानसिक स्वास्थ्य को बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए तलाक लेने की बात कही थी. लेकिन कुछ समय बाद वो पोस्ट डिलीट हो गया और ये कहा गया कि प्रतीक का अकाउंट हैक हो गया था. बाद में प्रतीक ने बताया कि उनके दोनों के बीच सब ठीक है.
ये भी पढ़ें: प्रतीक यादव का इंस्टा पोस्ट कर देगा इमोशनल, कहा 'लाइफ तुम्हें वैसे ही ट्रीट करती है जैसे...
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं