Hair Care Tips: बदलती जीवनशैली और भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपने बालों की देखरेख करना भूल जाते हैं और जबतक सुध आती है तबतक बहुत देर हो चुकी होती है. बालों का झड़ना (Hair Fall) एकबार शुरू होता है तो फिर रुकने का मानो नाम ही नहीं लेता. ऐसे में व्यक्ति के लिए इन झड़ते बालों को रोकना बेहद जरूरी हो जाता है. झड़ते बालों की दिक्कत में प्याज का रस सबसे पहले इस्तेमाल में लाया जाता है, लेकिन अगर आपके बालों पर प्याज के रस का कुछ खासा असर नहीं दिख रहा तो आप आलू के रस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. बिल्कुल सही सुना आपने, आलू का रस (Potato Juice) भी झड़ते बालों की दिक्कत दूर करने में मददगार साबित होता है. इस रस में पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों के लिए अच्छे साबित होते हैं. जानिए बालों को बढ़ाने (Hair Growth) और उन्हें झड़ने से रोकने के लिए किस तरह आलू का इस्तेमाल किया जा सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
झड़ते बालों के लिए आलू का रस | Potato Juice For Hair Fall
आलू का रस बालों के लिए नेचुरल हेयर ग्रोथ टोनर की तरह काम करता है. सबसे अच्छी बात है कि आलू इतना महंगा नहीं है लेकिन असर कमाल का दिखाता है. इसे आजमाने पर आपके बालों तक किसी तरह का केमिकल भी नहीं पहुंचता है.

आलू का रस लगाने पर हेयर ग्रोथ होती है और स्कैल्प के टिशूज रिस्टोर और रिपेयर होते हैं. इसके अलावा स्टार्च से भरपूर होने के चलते आलू के रस के इस्तेमाल से स्कैल्प से एक्सेस ऑयल हटता है. जरूरत से ज्यादा ऑयली बाल (Oily Hair) होने पर स्कैल्प पर बिल्ड-अप और डेड स्किन सेल्स जमने की दिक्कत हो जाती है. इसके डैंड्रफ हो जाता है.

Photo Credit: iStock
आलू के रस से सिर की मालिश करने पर हेल्दी स्कैल्प एक्टिवेट होती है जिससे हेयर ग्रोथ में भी मदद मिलती है.
ऐसे लगाएं आलू का रसबालों पर आलू लगाने के कई तरीके हैं. पहला तरीका तो यही है कि आलू को घिसकर निचौड़ लें. इससे कटोरी में आलू का रस निकल आएगा. इस रस को उंगलियों से या फिर रूई से स्कैल्प पर लगाकर मालिश करें और कुछ देर रखने के बाद धो लें.
डैंड्रफ (Dandruff) और बिल्ड-अप को हटाने के लिए आलू के रस में बराबर मात्रा में नींबू का रस मिला लें. इस रस को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाकर रखने के कुछ देर बाद धो लें. इससे बालों की अच्छी सफाई भी हो जाएगी और एक्सेस ऑयल के कारण होने वाली बालों के झड़ने की दिक्कत से भी छुटकारा मिलेगा.

Photo Credit: iStock
हेयर फॉल कंट्रोल (Hair Fall Control) करने के लिए उबले हुए आलू के पानी को भी सिर पर लगाया जा सकता है. हालांकि, आलू को सीमित समय के लिए ही बालों पर लगाना चाहिए और रोज-रोज इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. बालों का झड़ना ना रुके तो एक्सपर्ट की सलाह ली जा सकती है.
फोड़े-फुंसी हटाएंगी घर की ये 5 चीजें, चेहरे से Pimples और उनके दाग दोनों हो जाएंगे दूर
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं