विज्ञापन

कांच, स्टील, प्लास्टिक या कॉपर...बच्चे के लिए सबसे सुरक्षित बोतल कौन सी है? Pediatrician ने बताया

पीडियाट्रिशियन बताते हैं, बोतल चुनते समय सिर्फ उसका लुक या कीमत ही नहीं देखनी चाहिए. आइए जानते हैं बच्चे के लिए सबसे सेफ बोतल कौन सी है-

कांच, स्टील, प्लास्टिक या कॉपर...बच्चे के लिए सबसे सुरक्षित बोतल कौन सी है? Pediatrician ने बताया
बच्चे को स्कूल के लिए किस बोतल में पानी दें?
(Photo Credit: NDTV)

हर माता-पिता की कोशिश होती है कि उनका बच्चा हमेशा स्वस्थ और सुरक्षित रहे. घर हो या स्कूल, वे बच्चे की हर छोटी-बड़ी जरूरत का पूरा ध्यान रखते हैं. सुबह टिफिन में पौष्टिक खाना पैक करने से लेकर साफ पानी की बोतल देने तक, हर छोटी चीज बच्चे की सेहत से जुड़ी होती है. लेकिन अक्सर एक सवाल लोगों के मन में आता है कि स्कूल के लिए बच्चे को किस तरह की पानी की बोतल देनी चाहिए. बाजार में स्टील, कांच, कॉपर और प्लास्टिक जैसी कई तरह की बोतलें मौजूद हैं, लेकिन इनमें से कौन-सी बोतल बच्चे की सेहत के लिए सबसे सुरक्षित है? अगर आपके मन में भी ये सवाल है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. इसे लेकर मशहूर पीडियाट्रिशियन रवि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. आइए जानते हैं इस वीडियो में डॉक्टर क्या कहते हैं. 

क्या कहते हैं डॉक्टर?

बच्चों के डॉक्टर के अनुसार, बोतल चुनते समय सिर्फ उसका लुक या कीमत ही नहीं देखनी चाहिए. यह भी देखना जरूरी है कि वह बच्चे की सेहत के लिए सुरक्षित हो, बोतल साफ रहे और लंबे समय तक बिना नुकसान के इस्तेमाल की जा सके. सही बोतल चुनना भी उतना ही जरूरी है, जितना बच्चे को हेल्दी खाना खिलाना. 

कौन सी बोतल है सबसे सेफ?स्टील की बोतल

डॉक्टर रवि मलिक के मुताबिक, बच्चों के लिए स्टील की बोतल सबसे अच्छा ऑप्शन होती है. स्टील की बोतल मजबूत होती है और आसानी से टूटती या फटती नहीं है. अगर बच्चा स्कूल में बोतल गिरा भी दे, तो उसके खराब होने का डर बहुत कम रहता है. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे अच्छी तरह साफ किया जा सकता है. इसमें गंदगी या बदबू जल्दी नहीं जमती. साथ ही इसमें रखा पानी भी सुरक्षित रहता है. अगर आप रोज स्कूल के लिए बच्चे को पानी की बोतल देना चाहते हैं, तो स्टील की बोतल सबसे बेहतर मानी जाती है.

कांच की बोतल 

अगर बच्चा थोड़ा बड़ा है और अपनी चीजों का ध्यान रखता है, तो कांच की बोतल भी अच्छा ऑप्शन हो सकती है. कांच में किसी तरह का केमिकल नहीं निकलता और पानी का स्वाद भी नहीं बदलता. इसे साफ करना भी आसान होता है. लेकिन इसकी सबसे बड़ी परेशानी यह है कि अगर बोतल हाथ से गिर जाए, तो वह टूट सकती है. इसलिए छोटे बच्चों के लिए कांच की बोतल ज्यादा सही नहीं मानी जाती.

कॉपर की बोतल

आजकल कई लोग कॉपर यानी तांबे की बोतल का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बच्चों के लिए इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है. डॉक्टर के अनुसार, अगर कॉपर की बोतल में बहुत गर्म पानी रखा जाए या उसमें नींबू पानी, जूस या दूसरी खट्टी चीजें डाल दी जाएं, तो तांबा पानी में मिल सकता है. इससे बच्चे को पेट दर्द, उल्टी या दूसरी दिक्कतें हो सकती हैं. 

प्लास्टिक की बोतल 

प्लास्टिक की बोतल हल्की होती है और आसानी से मिल जाती है. लेकिन डॉक्टर इसके इस्तेमाल से बचने की सलाह देते हैं. अगर प्लास्टिक की बोतल धूप या किसी गर्म जगह पर रखी जाए, तो उसमें मौजूद BPA जैसे केमिकल पानी में मिल सकते हैं. ऐसे केमिकल शरीर के हार्मोन पर असर डाल सकते हैं और आगे चलकर मोटापा जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकते हैं.

इसके अलावा, कुछ समय बाद प्लास्टिक की बोतल में छोटे-छोटे कट या दरारें पड़ जाती हैं. इन दरारों में गंदगी, बैक्टीरिया और कीटाणु जमा हो सकते हैं, जिससे बच्चे को इंफेक्शन या दूसरी बीमारियां हो सकती हैं.

यानी अगर आप अपने बच्चे की सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं, तो स्टील की बोतल सबसे अच्छा और सबसे सुरक्षित ऑप्शन है. कांच की बोतल भी इस्तेमाल की जा सकती है, लेकिन उसके टूटने का खतरा रहता है. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- हर पिता को अपनी बेटी से जरूर करनी चाहिए ये 8 बातें, Parenting Coach ने बताया जिंदगी भर आएंगी काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com