विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने बिगाड़ दिया ट्रिप का बजट? ऐसे करें कम खर्च में शानदार सफर

तेल की बढ़ी हुई कीमतों के बीच अब घूमना-फिरना मुश्किल लग रहा है? तो ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप परिवार और दोस्तों के साथ बजट ट्रिप प्लान कर सकते हैं.

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने बिगाड़ दिया ट्रिप का बजट? ऐसे करें कम खर्च में शानदार सफर
कम खर्च में भी बन जाएगी आपकी शानदार ट्रिप.

How to Plan a Budget Trip: देश के भीतर कहीं घूमने का प्लान बने तो बहुत से लोग रोड ट्रिप का ऑप्शन चुनते हैं. दोस्तों और परिवार के साथ हाईवे पर गाने सुनने हुए, मौज-मस्ती भरा सफल काफी सुहाना लगता है. रोड ट्रिप में जहां चाहे रुक कर वहां के नजारे निहारने की भी आजादी होती है. लेकिन, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद सड़क का ये सुहाना सफर, जेब पर भारी पड़ने लगा है. गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं और ज्यादा फैमिली घूमने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन इन बढ़ी हुई कीमतों तो देखते हुए जैसे अब घूमना-फिरना मुश्किल लग रहा है. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के बीच भी आप कैसे परिवार और दोस्तों को साथ बजट ट्रिप प्लान कर सकते हैं.

फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी का रोड ट्रिप पर असर | Impact of Rising Fuel Prices on Road Trips

उदाहरण के तौर पर देखें तो दिल्ली से मनाली के रोड ट्रिप को ले लीजिए, यह एक 'राउंड ट्रिप' है, जिसकी कुल दूरी लगभग 1,100 किलोमीटर है. एक पेट्रोल SUV के लिए, जो औसतन 12 km/litre का माइलेज देती है. यात्रियों को पहले फ्यूल पर लगभग 8,500-9,000 रुपये खर्च करने पड़ते थे. फ्यूल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बाद यह खर्च बढ़कर 11,000 या उससे भी ज्यादा हो सकता है.

मुंबई से गोवा जैसे रूट पर भी कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है. एक मीडियम साइज की पेट्रोल कार में लगभग 1,200 किलोमीटर की 'राउंड ट्रिप' के लिए, जहां पहले फ्यूल पर लगभग 7,500-8,000 रुपये खर्च होते थे. वहीं अब यह खर्च बढ़कर 10,000 रुपये तक पहुंच सकता है. बेंगलुरु से कूर्ग, जयपुर से उदयपुर और चंडीगढ़ से कसोल तक की ड्राइव भी अब ज्यादा महंगी होती जा रही हैं, क्योंकि अब छुट्टियों के कुल बजट में फ्यूल का हिस्सा ज्यादा हो गया है.

ये भी पढ़ें: डीजल-पेट्रोल की टेंशन खत्म, फ्रेंड्स और फैमिली के साथ प्लान करें ये 10 ट्रेन रूट ट्रिप

पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद कैसे करें बजट ट्रिप प्लान? (How to Plan a Budget Trip Amid Rising Petrol and Diesel Prices)

आस-पास की जगहों पर जाएं

पैसे बचाने का एक सबसे आसान तरीका यह है कि आप अपने घर के पास की छोटी जगहों को चुनें. 700-800 किलोमीटर गाड़ी चलाने के बजाय, कई लोग आस-पास के हिल स्टेशन, स्टेकेशन, या 200 किलोमीटर के दायरे में दो दिन की छुट्टियों पर जाना पसंद कर रहे हैं. इससे सिर्फ ईंधन पर होने वाली बचत ही काफी ज्यादा हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

कारपूलिंग बेहतर ऑप्शन

फ्यूल, टोल और पार्किंग का खर्च दो लोगों के बजाय चार लोगों में बांटने से यात्रा का खर्च तुरंत लगभग आधा हो जाता है. लिहाजा कारपूलिंग एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. खासकर युवाओं के लिए, अकेले गाड़ी चलाने के बजाय ग्रुप में रोड ट्रिप करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा. फैमिली के साथ जाना चाहते हैं तो परिवार के और लोगों को भी ट्रिप में शामिल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: सरोजिनी छोड़ो, दिल्ली की इस मार्केट में मिलते हैं सबसे सस्ते ब्रांडेड पर्स, 50 हजार का Gucci बैग सिर्फ 2 हजार में?

स्पीड पर कंट्रोल

लगातार हाई स्पीड में गाड़ी चलाना, अचानक ब्रेक लगाना और अचानक तेज रफ्तार पकड़ना, इन सब में लोगों की सोच से कहीं ज्यादा फ्यूल खर्च होता है. जानकारों का कहना है कि हाईवे पर 70–90 km/h की एक जैसी रफ्तार बनाए रखने से लंबी दूरी की यात्रा में माइलेज में काफी सुधार हो सकता है. टायर में सही हवा रखना और जरूरत से ज्यादा सामान न रखना जैसी छोटी-छोटी बातें भी ईंधन की खपत कम करने में मदद करती हैं.

होटल चुनते वक्त दें ध्यान

रुकने की जगह चुनने में भी आपको समझदारी दिखानी होगी. आखिरी समय पर महंगे होटल बुक करने के बजाय, आप होमस्टे चुन सकते हैं. अगर आप वीकडेज में ट्रैवल करते हैं तो इससे भी बचत होगी, क्योंकि इस दौरान रेट कम होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

ट्रेन से यात्रा करें

ट्रेन से यात्रा करना और फिर स्थानीय टैक्सी या किराए की गाड़ी लेना अब ज्यादा सस्ता साबित होगा,  खासकर ईंधन की कीमतों में बार-बार बढ़ोतरी के बाद. निजी गाड़ी से जाने पर आपको अधिक रुपए खर्च करने होंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com