विज्ञापन

Personality Test: खूबसूरती तो बहाना है, असली मकसद आपका स्वभाव बताना है! क्या आपकी हेयर स्टाइल आपके राज खोल रही है?

Is Hairstyle Reveals Your Personality: आपका हेयर स्टाइल आपके व्यक्तित्व का एक छोटा सा हिस्सा है, अगली बार जब भी आप आईने के सामने खड़े होकर अपने बाल संवारें, तो याद रखें कि आप सिर्फ बाल नहीं बना रहे, बल्कि दुनिया को अपनी पर्सनैलिटी भी दिखा रहे हैं.

Personality Test: खूबसूरती तो बहाना है, असली मकसद आपका स्वभाव बताना है! क्या आपकी हेयर स्टाइल आपके राज खोल रही है?
Psychology of Hair: बालों से कैसे पता करें नेचर.

What your hairstyle says about your personality: हमारी सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं हमारे बाल. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये सिर्फ सुंदरता ही नहीं आपकी पर्सनैलिटी के राज भी खोलते हैं. जी हां आपने सही सुना. हम जब भी किसी इंसान से मिलते हैं, तो सबसे पहले हमारी नजर उसके चेहरे और फिर उसके बालों पर जाती है. बालों का स्टाइल न सिर्फ आपकी खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि यह आपके बारे में बहुत कुछ कहता है.  साइकोलॉजी कहती है कि जिस तरह से आप अपने बाल रखते हैं, वह आपकी पर्सनैलिटी का एक आईना होता है. तो चलिए, इस आर्टिकल में जानते हैं कि आपकी हेयर स्टाइल आपके स्वभाव के बारे में क्या राज खोलती है.

Latest and Breaking News on NDTV

बालों से कैसे पता करें नेचर- (What your hair says about you)

1. लंबे बाल- (Long Hair) 

​ऐसा माना जाता है कि लंबे बाल रखने वाले लोग अक्सर बहुत धैर्यवान (Patient) और केयरिंग होते हैं. आप रिश्तों को बहुत अहमियत देते हैं.  हालांकि, लंबे बाल रखने वाले लोग थोड़े ट्रेडिशनल भी हो सकते हैं और उन्हें अचानक होने वाले बदलावों से थोड़ा डर लगता है.

​2. सीधे बाल- (Straight Hair) 

​अगर आपको अपने बाल बिल्कुल सीधे और व्यवस्थित रखना पसंद है, तो आप उन लोगों में से हैं जिन्हें लाइफ में 'कंट्रोल' पसंद है. ऐसे लोग आमतौर पर काफी प्रैक्टिकल होते हैं. येसीधे बाल रखने वाले लोग काफी ऑर्गनाइज्ड होते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

​3. घुंघराले बाल- (Curly Hair) 

​जिनके बाल कुदरती तौर पर घुंघराले होते हैं, वे अक्सर दिल के बहुत साफ और मनेरंजन करने वाले इंसान होते हैं. ऐसे लोग 'फन लविंग' होते हैं और हर काम को जोश के साथ करते हैं. घुंघराले बालों वाले लोग थोड़े भावुक भी हो सकते हैं. 

​4. छोटे बाल- (Short Hair) 

​अगर आपको छोटे बाल रखना पसंद है, तो आप बहुत साहसी और आत्मविश्वासी हैं. आपको इस बात की परवाह नहीं होती कि दुनिया क्या सोचेगी. छोटे बाल रखने वाली महिलाएं या पुरुष काफी मैच्योर होते हैं और वे मुश्किल फैसले लेने से नहीं डरते. 

5. पोनीटेल- (High Ponytail) 

​क्या आप अक्सर पोनीटेल बनाकर रखते हैं? अगर हां, तो आप एक एक्टिव और एनर्जेटिक इंसान हैं. आप हमेशा कुछ न कुछ करने के मूड में रहते हैं. ऐसे लोग काम को टालने के बजाय उसे तुरंत निपटाने में यकीन रखते हैं. 

6. बिखरे हुए या मेसी बन- (Messy Bun/Look) 

​आजकल 'मेसी बन' काफी ट्रेंड में है. जो लोग अपने बालों को थोड़ा अनौपचारिक (Casual) रखना पसंद करते हैं, वे बहुत ज्यादा क्रिएटिव और रिलैक्स्ड होते हैं. आपको दिखावे से ज्यादा कम्फर्ट पसंद है. ऐसे लोग थोड़े मूडी हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं, गर्मियों में स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी रखने में मददगार हैं ये फल

ब्रश करने के बाद भी कैविटी क्यों होती है? डॉक्टर ने बताया कारण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com