विज्ञापन

पौधे रहेंगे कीड़े-मकौड़ों से दूर, ऐसे करें चॉक का इस्तेमाल, महिला ने बताया कमाल का हैक

जब पौधों में कीड़े लगने लगते हैं, तो उनकी बढ़त रुक जाती है और पत्तियां भी खराब होने लगती हैं. ऐसे में चॉक का इस्तेमाल आपनी मदद कर सकता है. चॉक में कैल्शियम कार्बोनेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, ये पौधों में कैल्शियम की कमी पूरी करने का काम करता है

पौधे रहेंगे कीड़े-मकौड़ों से दूर, ऐसे करें चॉक का इस्तेमाल, महिला ने बताया कमाल का हैक
पौधों से कीड़े-मकौड़े कैसे दूर करें
file photo

घर की बालकनी, छत या कमरे में रखे हरे-भरे पौधे माहौल को खूबसूरत बनाने के साथ ताजगी भी देते हैं, लेकिन जब इन पौधों में कीड़े लगने लगते हैं, तो उनकी बढ़त रुक जाती है और पत्तियां भी खराब होने लगती हैं. अगर आप महंगे कीटनाशकों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो एक साधारण चॉक आपकी मदद कर सकती है. चॉक में मौजूद कुछ तत्व चींटियों और छोटे कीड़ों को पौधों से दूर रखने में सहायक माने जाते हैं. जिससे आपके पौधे लंबे समय तक हेल्दी और हरे-भरे रह सकते हैं.

पौधों को कीड़े-मकौड़ों से कैसे दूर रखें

इंस्टाग्राम हैंडल मॉर्निग विद मां पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें पौधों को कीड़ों से बचाने के लिए चॉक का इस्तेमाल कैसे करें और इससे क्या होता है के बारे में जानकारी दी गई है. वीडियो में बताया कि चॉक में कैल्शियम कार्बोनेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, ये पौधों में कैल्शियम की कमी पूरी करने, मिट्टी का पीएच लेवल सुधारने और कीड़े मकोड़ों से बचाने के लिए किया जाता है. सबसे पहले आप चॉक के टुकडे को मिट्टी में दबा दें. दूसरा आप इसका पाउडर तैयार करके पानी में अच्छे से मिलाकर इस पानी को पौधों को दे सकते हैं. यह सबसे ज्यादा गुलाब, मोगरा और मनी प्लांट के लिए अच्छा काम करता है.

पौधों के लिए चॉक के फायदे

पौधों के लिए चॉक बहुत फायदेमंद होती है, क्योंकि यह कैल्शियम कार्बोनेट का एक अच्छा स्रोत है. यह मिट्टी की एसिडिटी को कम करती है, पौधों को मजबूत तना और अच्छी ग्रोथ के लिए कैल्शियम देती है. इसके अलावा फूलों और फलों के विकास में मदद करती है.

पौधे में कैसे चॉक का इस्तेमाल करें

साबुत स्टिक- छोटे गमले की मिट्टी में चॉक की आधी या पूरी स्टिक सीधी गाड़ सकते हैं, जो पानी देने पर धीरे-धीरे गलती है.

पाउडर रूप- चॉक को पीसकर मिट्टी में मिलाया जा सकता है.

घोल बनाकर- चॉक पाउडर को पानी में घोलकर लिक्विड फर्टिलाइजर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- आपके चेहरे पर कौन सी ज्वेलरी लगेगी सबसे सुंदर? Face Shape के अनुसार ऐसे करें सिलेक्शन, निखर जाएगा पूरा लुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Plants, Plant Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com