विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2017

आपका बच्चा भी ना हो यौन शोषण का शिकार, अपने बच्चों को दें ये टिप्स

हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जो कि आपके बच्चे के समझने और यौन शोषण से बचने में मददगार हैं.

Also Read in
आपका बच्चा भी ना हो यौन शोषण का शिकार, अपने बच्चों को दें ये टिप्स
हाल के समय में बच्चों के साथ यौन शोषण की घटनाएं बढ़ी हैं.
  • आप अपने बच्चे के साथ एक दोस्ताना रिश्ता बनाकर रखें.
  • आप अपने बच्चे को यौन शोषण के बारे में भी बताएं.
  • ऐसा माहौल तैयार करें कि बच्चा आपसे गोपनीय बात भी करे.
गुरुग्राम के एक स्कूल में एक बस कंडक्टर ने यौन शोषण के प्रयास के बाद सात वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी. इसके बाद दिल्ली के शाहदरा में चपरासी द्वारा पांच साल की बच्ची से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. हाल के समय में बच्चों के साथ ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं और बच्चों के माता पिता यह सोचकर चिंतित हो रहे हैं. पेरेंट्स और स्कूल बच्चों को सुरक्षा देने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं, लेकिन इसके लिए बच्चों को भी कुछ खास चीजों की जानकारी होनी चाहिए. हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जो कि आपके बच्चे के समझने और यौन शोषण से बचने में मददगार हैं.

- सबसे पहले ऐसा माहौल तैयार करें कि बच्चा आपसे गोपनीय बात भी करे, कई यौन अपराधी बच्चे को कहते हैं यह बात गोपनीय रहनी चाहिए, किसी को भी नहीं बतानी है और बच्चे फिर ऐसा ही करते हैं.

- यह बहुत जरूरी है कि आप अपने बच्चे के साथ एक दोस्ताना रिश्ता बनाकर रखें, ताकि वो आपसे बात करने में डरे नहीं और कोई भी परेशानी हो तो निःसन्देह आपको बताए.- अपने बच्चे को सुरक्षा के टिप्स की जानकारी दें, जैसे कि अंजान व्यक्ति से चीजें नहीं लेना, बिना जान पहचान वाले व्यक्ति के साथ नहीं जाना, चाहे वो ये कहें कि उनके पेरेंट्स ने ही उन्हें स्कूल से लाने के लिए भेजा है.

- जब आप अपने बच्चे से इस विषय के संबंध में बात करें तो इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे को शर्मिंदगी महसूस न हो. आप यदि खुद बात करने में ज्यादा ही हिचकिचाहट महसूस कर रहे हैं तो आप बच्चों को प्रोफेशनल काउंसलर के पास भी ले जा सकते है.

- आप अपने बच्चे को यौन शोषण के बारे में भी बताएं ताकि आपका बच्चा हर तरफ से सुरक्षित रहें. उन्हें बताएं कि शरीर के कुछ अंग प्राइवेट होते हैं और उन्हें इसकी सीमा के बारे में बताएं. ताकि यदि कोई शरीर के उस भाग को छूने की कोशिश करे तो वे समझ जाएं कि ये गलत है.

- अपने बच्चे को बताएं कि यदि को अजनबी उनसे कुछ ऐसा करे जिसमें वो सही या सहज महसूस ना करें तो वे उसे ऐसा नहीं करने दें और ऐसा करने से मना करें.

लाइफस्‍टाइल की और खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Child, Child Abuse, School, Gurgaon, Ryan International School, Ryan International School Guragon, Parenting Tips, Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com