विज्ञापन

थोक के भाव में कपड़े, 100 रुपए में जीन्स, 50 में टॉप, पश्चिम दिल्ली का सबसे सस्ता बाजार, जानें कैसे पहुंचें?

Cheapest Market Of West Delhi: एक मार्केट ऐसी भी है, जो न सिर्फ सस्ती है, बल्कि सुबह के 4 बजे तक भी खुली रहती है. जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने, आज हम आपको पश्चिम दिल्ली में लगने वाले ऐसे बाजार के बारे में बताने वाले हैं.

थोक के भाव में कपड़े, 100 रुपए में जीन्स, 50 में टॉप, पश्चिम दिल्ली का सबसे सस्ता बाजार, जानें कैसे पहुंचें?
रघुबीर नगर पटरी मार्केट

Cheapest Market Of West Delhi: सस्ते कपड़े खरीदने के लिए हुमने अक्सर सरोजिनी, लाजपत और गांधी नगर जैसी मार्केट के बारे में सुना है, लेकिन क्या आप जनते हैं एक मार्केट ऐसी भी है, जो न सिर्फ सस्ती है, बल्कि सुबह के 4 बजे तक भी खुली रहती है. जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने, आज हम आपको पश्चिम दिल्ली में लगने वाले ऐसे बाजार के बारे में बताने वाले हैं, जहां जीन्स सिर्फ 100 रुपए में और टॉप सिर्फ 50 रुपए में मिलता है.  यहां जानें इस मार्केट की खासियत क्या है और यहां तक कैसे पहुंचें?

Latest and Breaking News on NDTV

पश्चिम दिल्ली का सबसे सस्ता बाजार | Cheapest Market Of West Delhi

पश्चिम दिल्ली का सबसे सस्ता बाजार रघुबीर नगर में लगता है. यह मार्केट पुराने कपड़ों के लिए बेहद फेमस है. इस बाजार में लगभग 5000 से ज्यादा दुकानें हैं. ऐसा माना जाता है, यहां के ज्यादातर दुकानदार गुजरात के वाघरी समाज के हैं.

पुराने कपड़ों का माल आता कहा से है?

जो महिलाएं ये बाजार लगाती हैं, वह दिल्ली के कई इलाकों में जाकर पुराने कपड़ों के बदले नए बर्तन बेचती हैं और जो माल लेकर आती हैं, उन्हें इस बाजार में काफी सस्ते दामों में बेचती हैं. इतना ही नहीं, इस मार्केट में पुराने कपड़े और कतरन किलो के भाव से बेचे जाते हैं. 

इस मार्केट की खासियत क्या है?

इस बाजार में पुराने कपड़ों को बिल्कुल नया करके काफी सस्ते दामों में बेचा जाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कब खुलती है?

ये मार्केट रात के 12 बजे लगती है और सुबह के 4 बजे तक खुली रहती है. 

इस मार्केट तक कैसे पहुंचें?

इस मार्केट तक पहुंचने के लिए सबसे पास टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन पड़ेगा. आप मेट्रो स्टेशन से ई-रिक्शा या ऑटो लेकर सिर्फ 5 से 10 मिनट में यहां पहुंच सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें: मुझे रोजाना बाहर का खाना खाने की आदत है, मैं इस बुरी आदत को कैसे बदलूं?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com