Navratri Vrat 2021 : नवरात्रि 7 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे. नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक पूरे विधि-विधान के साथ मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूज'- अर्चना की जाती है. वहीं, देवी मां को प्रसन्न करने के लिए पूरे नौ दिन तक उपवास भी रखा जाता है. दरअसल, अभी कोरोना का खतरा पूरी तरह टला नहीं है. अगर आपको पहले कोरोना हो चुका है या आपका इम्यून वीक है तो आपको व्रत रखते हुए खास ख्याल रखना होगा. आपको व्रत रखते हुए अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए, जो आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक बनाएं रखे और आपकी सेहत पर भी कोई बुरा असर ना पड़े. अगर आप व्रत रखने का सोच रहे हैं. तो यहां हम आपको टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपना कर आप हेल्दी तो रहेंगी ही साथ ही आपकी सेहत पर भी कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा.
ज्यादा लिक्विड पीएं
जैसा मौसम इन दिनों चल रहा है, उसमें प्यास लगना लाजिमी है. अगर आप व्रत रखने का सोच रही हैं, तो आप इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं. यानी खुद को हाइड्रेटेड करते रहिए, इससे आप लो फील नहीं करेंगी. व्रत के दौरान पानी ही नहीं, बल्कि आप नारियल पानी, दूध, वगैरह भी लेते रहें. अगर आप चाय या कॉफी पीने की शौकीन हैं. तो व्रत रखते समय इन्हें बिल्कुल भी ना लें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

ज़रूरत से ज्यादा न खाएं
वैसे तो व्रत के समय कुछ नहीं खाया जाता है. लेकिन कई लोग पेट भरा रखने के लिए जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं. दरअसल, जब लोग व्रत रखे हैं तो उनको लगता है कि उन्होंने कुछ नहीं खाया और वह इसी सोच के साथ बहुत ज्यादा खाने लगते हैं. अगर आप ऐसा करेंगे तो आपका पेट खराब हो सकता है. इसलिए व्रत रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप क्या खा रहें हैं और कितनी मात्रा में खा रहे हैं.
फाइबर वाली चीजें खाएं
व्रत रखने के दौरान ऐसी चीजों को बिल्कुल भी ना खाएं, जिनमें फाइबर बहुत ज्यादा होता है. दरअसल, फाइबर वाली चीजें डाइजेस्ट होने में ज्यादा समय लेती हैं, इसलिए कोशिश करें कि इसके सेवन से बचें. इन्हें खाने से लंबे समय तक आपका पेट भरा रहता है.
स्नैक्स में लें नट्स और फल
जो लोग व्रत करते हैं उन्हें कई बार भूख लगने लगती है. अगर आप भूख पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं. तो ऐसे में हेल्दी स्नैक्स ही लें. इसमें आप मखाना, शकरकंद , नट्स और फल खा सकते हैं. इनमें भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स होते हैं और इनमें कैलोरी भी कम होती है. अगर आप इन्हें थोड़ा ज्यादा भी खा लेंगे तो आपको दिक्कत नहीं होगी.

Photo Credit: iStock
व्रत में लें गुड
अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो रिफाइंड शुगर बिल्कुल भी ना लें. जितना हो सके इससे दूर रहें. चीनी सेहत को काफी नुकसान पहुंचाती है. चीनी के बजाए आप गुड़ लें व्रत के समय.

Photo Credit: iStock
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं