विज्ञापन

नवरात्रि के 9 दिन इस तरह करें खुद को स्टाइल, इन 9 आउटफिट्स के साथ दिखें सबसे अलग

Navratri 9 Days Look: आप भी इस नवरात्रि पर हर दिन को खास बनाना चाहती हैं और अपने लुक को एकदम अलग और खूबसूरत रखना चाहती हैं को हम आपके लिए कुछ खास स्टाइलिश टिप्स लेकर आए हैं.

नवरात्रि के 9 दिन इस तरह करें खुद को स्टाइल, इन 9 आउटफिट्स के साथ दिखें सबसे अलग
Navratri 9 Days Look: किस दिन पहने कौन से रंग का कपड़ा.

Navratri Fashion Tips: नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च, गुरुवार से शुरू हो रहा है. वहीं 26 मार्च, गुरुवार को राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा. नवरात्रि के 9 दिनों में लोग घर-घर में देवी मां की पूजा आराधना करते हैं. पहले दिन कलश स्थापना होती है और फिर नौ दिनों की सुबह-शाम पूजा और गरबा भी खेला जाता है. आप भी इस नवरात्रि पर हर दिन को खास बनाना चाहती हैं और अपने लुक को एकदम अलग और खूबसूरत रखना चाहती हैं को हम आपके लिए कुछ खास स्टाइलिश टिप्स लेकर आए हैं.

नवरात्रि के 9 दिनों के लिए 9 आउटफिट आइडियाज (9 Outfit Ideas for the 9 Days of Navratri)

दिन 1 (शैलपुत्री माता) – रॉयल ब्लू कुर्ता सेट

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

नवरात्रि की शुरुआत आप रॉयल ब्लू कलर से कर सकते हैं. माना जाता है कि ये रंग सौम्यता का प्रतीक है. आप इस दिन रॉयल ब्लू कुर्ता सेट पहनें या अगर साड़ी की शौकीन हैं तो सिल्क या जूट सिल्क साड़ी ट्राई करें, जो ऑलटाइम फैशन में रहता है.

ये भी पढ़ें: Navratri 2026: इस नवरात्रि सोशल मीडिया पोस्ट को बनाएं और भी खास, यहां हैं आपकी हर Navratri Post के लिए बेस्ट कैप्शन्स

दिन 2 – ( ब्रह्मचारिणी माता) पीले रंग की साड़ी

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

सनफ्लावर कलर यानी पीला रंग खुशी, चमक और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. आप सलवार सेट के लिए जरी के काम वाला हैंडलूम पीला चंदेरी दुपट्टा चुनें, या फिर एक सुंदर ड्रेप के लिए पीली प्योर कॉटन चंदेरी साड़ी पहन सकती हैं. इसके साथ मोतियों वाली इयररिंग्स पहन सकती हैं.

दिन 3 –  (चंद्रघंटा माता) हरे रंग का अनारकली सेट

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

हरा रंग समृद्धि और तालमेल का प्रतीक है. नवरात्रि के तीसरे दिन के लिए आप हरे रंग का अनारकली सूट पहन सकती हैं. इसके अलावा हरी ऑर्गेंज़ा सिल्क साड़ी या सैटिन फिनिशिंग वाली हरी प्योर सिल्क साड़ी भी काफी अच्छी लगेगी.

दिन 4 – (कूष्मांडा माता) ग्रे रंग सिल्क काफ्तान

Latest and Breaking News on NDTV

ग्रे एक खूबसूरत और खास रंग है जो त्योहारों के मौके पर आपकी अंदरूनी ताकत को दर्शाता है. ऑलिव ग्रे चिनिया सिल्क काफ्तान, पारंपरिक कपड़ों का एक स्टाइलिश और मॉडर्न ऑप्शन है.

दिन 5 – (स्कंदमाता माता) ऑरेंज सूट या साड़ी

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

नवरात्रि के पांचवें दिन आप रस्ट ऑरेंज रंग का कढ़ाई किया हुआ ऑर्गेंज़ा दुपट्टा या रस्ट ऑरेंज रंग का प्योर टसर सिल्क दुपट्टा चुन सकती हैं. इसके अलावा साड़ी का शौक हो तो सिंपल सिफोन साड़ी भी अच्छी लगेगी, जिसे आप वर्क वाले ब्लाउज के साथ पेयर करें.

दिन 6 – (कात्यायनी माता) व्हाइट कलर स्कर्ट सेट

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

सफेद रंग शांति और भक्ति को दर्शाता है. ज़री के काम वाली हैंडलूम चंदेरी दुपट्टे या शीशे के काम वाले दुपट्टे के साथ ऑफ-व्हाइट चंदेरी स्कर्ट सेट पहनें. त्योहारी सीजन के लिए ये परफेक्ट लुक देगा.

दिन 7 – (कालरात्रि माता) रेड या मरून साड़ी या सूट

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

लाल रंग शक्ति और भक्ति का प्रतीक है. खुद को मरून कतान सिल्क बनारसी साड़ी में लपेटें या ज़री के डिज़ाइन वाले लाल ऑर्गेंज़ा दुपट्टे के साथ कुर्ता सेट पहनें. दोनों ही ऑप्शन सही हैं.

दिन 8 – (महागौरी माता) स्काई ब्लू स्ट्रेट कुर्ता सेट

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

स्काई ब्लू कलर और सकारात्मकता का प्रतीक है. इस दिन आप स्काई ब्लू कलर का चंदेरी सिल्क स्ट्रेट कुर्ता सेट पहन सकती हैं. इसके अलावा इस रंग की कॉटन साड़ी को ऑक्सीडाइज्ड गहनों के साथ पहने तो वो भी काफी खूबसूरत लगेगा.

दिन 9 – (सिद्धिदात्री माता)- पिंक या रेड साड़ी

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

सैटिन फिनिश वाली गुलाबी प्योर सिल्क या ज़री की बूटियों वाला गुलाबी ऑर्गेंज़ा दुपट्टा इस दिन के लिए कुछ बेहतरीन ऑप्शन हैं. आप इस दिन रेड सिफोन साड़ी भी पहन सकती हैं. देवी की पूजा के लिए इस रंग को सबसे शुभ माना जाता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com