Chaitra Navratri 2021 Kanya Pujan Gifts ideas: नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है. नवरात्रि की अष्टमी और नवमी के दिन नौ कन्याओं को मां दुर्गा के नौ रूपों में पूजा जाता है. मां दुर्गा के सभी भक्त मां के इन रूपों की अच्छी तरह से खातिरदारी करते हैं. उन्हें हलवा-पूड़ी और चना खिलाते हैं. इसके साथ ही कंजकों को खाने के बाद तोहफे देते हैं और पैर छूकर उन्हें विदा करते हैं. हम आपको खास गिफ्ट्स ऑप्शन बता रहे हैं, जिन्हें आप कन्याओं को दे सकते हैं.
1. देवी दुर्गा की मूर्ति
नवरात्रि में कन्या पूजन के लिए घर आई कन्याओं को देवी दुर्गा की मूर्ति उपहार के रूप में दे सकते हैं. मां दुर्गा की मूर्ति कन्याओं के लिए एक अच्छा आशीर्वाद भी होगी. कन्याएं देवी मां की मूर्ति को अपने घर के मंदिर में रख सकती हैं और पूजा कर सकती हैं.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
2. हाथ से बने दीए
भारतीय संस्कृति में पूजा के समय दीयों का होना विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है. कहा जाता है कि पूजा के दौरान दीये जलाने से घर से अंधेरा और नकारात्मकता दूर होती है और हमारे पाप नष्ट होते हैं. इसलिए नवरात्रि पर हाथ से सजे सुंदर दीयों का एक सेट नवरात्रि के लिए शानदार उपहार होगा.
3. ड्राई फ्रूट्स का डिब्बा
आप अगर कन्याओं को कुछ हेल्दी चीजें गिफ्ट करना चाहते हैं, जिससे उनकी सेहत को भी फायदा पहुंचे तो आप काजू, बादाम, सौंफ, सुपारी, किशमिश, अखरोट जैसे कई सूखे मेवों से भरे बॉक्स को उपहार के रूप में दे सकते हैं. कोरोना काल में सेहत को ध्यान में रखकर गिफ्ट देना सबसे बेहतरीन ऑप्शन है.
4. रंग-बिरंगी चूड़ियां
आप चाहें तो कन्याओं को डिजाइनर रंग-बिरंगी चूड़ियां भी उपहार में दे सकते हैं. सभी जानते हैं कि बच्चियों को सजने-संवरने की चीजें कितनी अच्छी लगती हैं. उपहार में अपने लिए क्यूट सी चूड़ियां कन्याओं को जरूर पसंद आएंगी.
5. लाल चुनरी
नवरात्रि में घर आई कन्याओं को आप उपहार में लाल चुनरी भी दे सकती हैं. लाल रंग मां को बेहद प्रिय है, इसलिए इस रंग को शुभ माना जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं