विज्ञापन

दिल्ली से कितनी अलग है मुंबई में डेटिंग? कंगना ने बताया था... पुराना वीडियो वायरल

Mumbai vs Delhi Dating Culture: कंगना रनौत ने पुराने इंटरव्यू में बताया कि दिल्ली के लड़के डेट पर पूरा बिल देते थे, जबकि मुंबई के लड़के खुद का बिल देते है. उन्होंने इसे दिलचस्प कल्चर डिफरेंस बताया.

दिल्ली से कितनी अलग है मुंबई में डेटिंग? कंगना ने बताया था... पुराना वीडियो वायरल
दिल्ली और मुंबई के लड़कों के डेटिंग करने के तरीके में काफी अंतर है: कंगना रनौत
ndtv

मुंबई और दिल्ली अपनी अलग लाइफस्टाइल, सोच और संस्कृति के लिए पहचाने जाते हैं. दोनों शहरों में रहने का अंदाज जितना अलग है, उतना ही फर्क यहां के डेटिंग कल्चर में भी देखने को मिलता है. अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक पुराने इंटरव्यू में दिल्ली और मुंबई के लड़कों के डेट करने के तरीके को लेकर अपना अनुभव साझा किया था. उन्होंने बताया था कि दिल्ली में डेटिंग का उनका अनुभव मुंबई से बिल्कुल अलग रहा और जब वह मुंबई आईं तो वहां का कल्चर उनके लिए किसी ‘कल्चर शॉक' से कम नहीं था.

दिल्ली के लड़कों को लेकर क्या बोली थीं कंगना

दिल्ली में अपने दिनों को याद करते हुए कंगना ने बताया था कि वहां उनका अनुभव काफी अलग रहा. उन्होंने कहा था कि वह करीब 5-6 लड़कियों के ग्रुप में रहती थीं और उनके आसपास कई लड़के दोस्त या जान-पहचान वाले हुआ करते थे. कंगना के मुताबिक, वे लड़के उन्हें बाहर घुमाने ले जाते थे और कई बार उनके खर्चे भी खुद उठाते थे.

कंगना ने मजाकिया अंदाज में बताया था कि वह और उनकी सहेलियां इन लड़कों को अपना 'ड्राइवर' तक बना लेती थीं. उन्होंने कहा था कि दिल्ली के लड़के डेट पर जाने से लेकर खाने-पीने और दूसरी चीजों तक का खर्च उठाने में पीछे नहीं हटते थे.

मुंबई पहुंचकर हुआ 'कल्चर शॉक'

कंगना के लिए असली बदलाव तब आया, जब वह मुंबई पहुंचीं. उन्होंने बताया था कि मुंबई में डेटिंग का तरीका दिल्ली से बिल्कुल अलग था. यहां डेट पर जाने के बाद बिल को 'डच' करने का चलन था, यानी दोनों लोग अपना-अपना हिस्सा खुद चुकाते हैं.

यह भी पढ़ें: हर दिन अपने जीवनसाथी से जरूर कहें ये 4 बातें, शादीशुदा जिंदगी में बढ़ेगा प्यार, रिश्ता होगा मजबूत

कंगना ने बताया था कि जब उन्हें पहली बार इस बारे में पता चला तो वह हैरान रह गई थीं. उनके लिए यह थोड़ा चौंकाने वाला अनुभव था, क्योंकि दिल्ली में उन्हें कभी डेट पर अपना बिल देने की आदत नहीं रही थी. उन्होंने हंसते हुए कहा था कि मुंबई आने के बाद उन्हें लगा कि अब उन्हें भी डेट का बिल देना पड़ेगा.

चंडीगढ़ में भी दिल्ली जैसा रहा अनुभव

कंगना ने अपने अनुभव में चंडीगढ़ का भी जिक्र किया था. उन्होंने बताया था कि वहां भी उन्हें डेट पर अपना बिल नहीं देना पड़ा. उनके मुताबिक, चंडीगढ़ में भी डेटिंग को लेकर माहौल दिल्ली जैसा ही था और लड़के आमतौर पर खर्च खुद उठाते थे.

बाद में कंगना को समझ आया मुंबई का नजरिया

हालांकि, शुरुआत में मुंबई का यह तरीका कंगना को अजीब लगा था, लेकिन समय के साथ उनकी सोच भी बदली. उन्होंने माना कि डेट पर बिल शेयर करना कोई गलत बात नहीं है. उनके मुताबिक, मुंबई के लोग ज्यादा प्रैक्टिकल तरीके से सोचते हैं और रिश्तों में बराबरी को महत्व देते हैं.

कंगना के इस पुराने इंटरव्यू से यह भी समझ आता है कि भारत के अलग-अलग शहरों में रिश्तों और डेटिंग को लेकर सोच कितनी अलग हो सकती है. जहां दिल्ली और चंडीगढ़ में डेटिंग के दौरान खर्च उठाने को लेकर एक पारंपरिक रवैया देखने को मिलता है, वहीं मुंबई में बिल शेयर करने को ज्यादा सामान्य माना जाता है.

सफलता से पहले का सफर भी किया याद

कंगना ने ये बातें 'कर्ली टेल्स' की 'संडे ब्रंच' सीरीज के एक पुराने इंटरव्यू में साझा की थीं. इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड में पहचान बनाने से पहले के अपने संघर्ष और शुरुआती दिनों को याद किया था. बातचीत में उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई निजी और दिलचस्प किस्से भी बताए थे.

आखिरी बार इस फिल्म में आई थीं नजर

काम की बात करें तो कंगना रनौत को आखिरी बार 'भारत भाग्य विधाता' में देखा गया था. यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ें: पार्टनर को मैसेज करते वक्त न करें ये 5 गलतियां, रिश्ते में बढ़ेंगी दूरियां, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Kangana Ranaut Dating, Kangana Ranaut Boyfriend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com