विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2024

चांद सी चमक उठेगी स्किन जब आजमाएंगे मोरक्कन स्किन केयर रूटीन, जान लीजिए क्या है सही तरीका

Moroccan Skin Care: चमकती बेदाग त्वचा पाने की चाहत हर युवती और महिला की होती है. इसके लिए मोरक्कन स्किन केयर रूटीन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

चांद सी चमक उठेगी स्किन जब आजमाएंगे मोरक्कन स्किन केयर रूटीन, जान लीजिए क्या है सही तरीका
फेस टोनिंग के लिए सबसे पहले आप नारियल पानी में थोड़ा सा ऑर्गन ऑयल मिला लीजिए.

Moroccan Skin Care : स्किन पर चांद सा दमकता हुआ निखार हो, ऐसी ख्वाहिश रखने वाली महिलाओं की कमी नहीं है. सभी यही चाहती हैं कि हर उम्र में उनकी स्किन ग्लो करे. ऐसे में इस निखार को के लिए हम कुछ ऐसे स्किन केयर रूटिन के बारे बताने जा रहे हैं जो चुटकियो में तुम्हारे फेस पर चमक ला सकते हैं. इन्हें नियमित रूप से चेहरे पर अप्लाई करने से एक अलग ही ग्लो नजर आता है. हम आपको यहां मोरक्कन स्किन केयर रूटीन के बारे में बताने वाले हैं. 

क्या है मोरक्कन स्किन केयर रूटीन (What Is Moroccan Skin Care Routine?)

इस रूटीन में आपको पहले टोनिंग, स्क्रबिंग, मास्किंग और फिर मसाज करना है. ये कैसे किया जाता है वो भी बताते हैं.

आर्गन ऑयल से फेस टोनिंग

फेस टोनिंग के लिए सबसे पहले आप नारियल पानी में थोड़ा सा ऑर्गन ऑयल मिला लीजिए. और एक चम्मच गुलाब जल भी  इस मिश्रण को स्प्रे बॉटल में भर कर रखें. रोजाना इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर टोनिंग करें. चेहरे की डीप क्लीनिंग के साथ-साथ डीप मॉइस्चराइजिंग भी होगी.

ऑलिव फेस स्क्रब

ऑलिव बेस्ड स्क्रब साबुन आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा. चाहें तो ब्लैक ऑलिव, ऑलिव ऑयल, बीवैक्स और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल मिलाकर आप घर में भी तैयार कर सकती हैं. इसके लिए ऑलिव को मिक्सर में डालकर पीस लें और बाकी चीजें मिक्स कर दीजिए. इस मिश्रण को गैस पर रखकर करीब तीस मिनट के लिए पकाएं. ठंडा होने पर लैवेंडर एसेंशियल ऑयल मिलाएं. इस मिश्रण से चेहरे को नियमित रूप से स्क्रब करें.

क्ले मास्क लगाएं

चेहरे पर लगानी वाली क्ले में दही, गुलाब जल, रोज मैरी एसेंशियल ऑयल मिलाकर पेस्ट तैयार करिए. इस पेस्ट को फेस पर लगाकर रखें, जब तक कि ये ड्राई न हो जाए. इसे हटाने के लिए हाथों को गीला कर चेहरे का मसाज करते रहें. क्ले की मदद से चेहरे की ड्राई और डेड स्किन निकल जाएगी. स्किन में कसावट भी आएगी.

रोज ऑयल से करें मसाज

रोज एसेंशियल ऑयल में नारियल का तेल मिलाकर चेहरे की मसाज करिए. इससे चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन प्रॉपर रहेगा.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moroccan Skin Care Routine, Skin Care Routine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com