विज्ञापन

बारिश में AC कितने डिग्री पर चलाएं? उमस से राहत मिलेगी, इन 3 टिप्स से बिजली बिल भी होगा कम

कई लोग मानसून में भी एसी को उसी तापमान पर चलाते हैं, जिस पर वे गर्मियों में चलाते थे, लेकिन बारिश के मौसम में सही तापमान चुनना न सिर्फ बेहतर कूलिंग देता है, बल्कि बिजली का बिल कम करने और कमरे की नमी दूर रखने में भी मदद करता है.

बारिश में AC कितने डिग्री पर चलाएं? उमस से राहत मिलेगी, इन 3 टिप्स से बिजली बिल भी होगा कम
बारिश में AC कितने डिग्री पर चलाएं?
file photo

बारिश का मौसम गर्मी से तो राहत दिलाता है, लेकिन बढ़ी हुई नमी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा देती है. ऐसे में घर के अंदर ठंडक और आराम बनाए रखने के लिए एसी का इस्तेमाल बढ़ जाता है. हालांकि, कई लोग मानसून में भी एसी को उसी तापमान पर चलाते हैं, जिस पर वे गर्मियों में चलाते थे, लेकिन बारिश के मौसम में सही तापमान चुनना न सिर्फ बेहतर कूलिंग देता है, बल्कि बिजली का बिल कम करने और कमरे की नमी दूर रखने में भी मदद करता है. चलिए जानते हैं कि मानसून में एसी कितने डिग्री पर चलाना सबसे सही माना जाता है.

ड्राई मोड का इस्तेमाल करें

बारिश के मौसम में हवा में नमी बहुत ज्यादा होती है. रिमोट पर दिए गए 'Mode' बटन को दबाकर इसे 'Dry Mode' पर सेट करें. रिमोट पर इसका आइकन पानी की बूंद जैसा होता है. यह मोड रूम से नमी को बाहर निकालता है, जिससे उमस तुरंत गायब हो जाती है और कंप्रेसर के कम चलने से बिजली की भारी बचत होती है.

कूलिंग तापमान सेट करें

उमस से परेशान होकर अक्सर लोग AC का तापमान 16 या 18 डिग्री कर देते हैं, जो बहुत बड़ी गलती है. इससे बिजली की खपत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है. इसे 24°C से 26°C के बीच रखने से आप पर्याप्त ठंडक महसूस करेंगे और कंप्रेसर पर भार भी नहीं पड़ेगा.

एयर फिल्टर रखें साफ

हमेशा एसी के एयर फिल्टर साफ रखें. गंदे फिल्टर के कारण AC को हवा खींचने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बिजली अधिक खर्च होती है. मानसून के दिनों में हवा में मौजूद धूल और नमी फिल्टर पर जल्दी जम जाती है, इसलिए हर महीने फिल्टर की सफाई करना न भूलें. इसके साथ ही समय-समय पर एसी की सर्विस भी करवाते रहें.

यह भी पढ़ें:- इस महिला का 9 से 5 की नौकरी से जीना हुआ दुश्वार, योग ने बनाया फिट और कॉन्फिडेंट, आज हजारों लोगों को कर रही प्रेरित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Ac Settings, Monsoon, Ac Setting For Monsoon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com