विज्ञापन

हर दुल्हन की खूबसूरती निखारेगा ये लुक, केरल की ब्राइड ने सेट किया नया ट्रेंड, आप भी कर सकती हैं ट्राई

बदलते दौर के साथ आजकल अधिकतर महिलाएं सादगी भरा लुक काफी ज्यादा पसंद कर रही है. इन दिनों केरल की एक दुल्हन का मिनिमल ब्राइडल लुक काफी वायरल हो रहा है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है.

हर दुल्हन की खूबसूरती निखारेगा ये लुक, केरल की ब्राइड ने सेट किया नया ट्रेंड, आप भी कर सकती हैं ट्राई
मिनिमल ब्राइडल लुक
Instagram/ harsha_pathu_

शादी के खास मौके पर अक्सर दुल्हन भारी-भरकम गहने और तड़क-भड़क वाले लहंगे में नजर आती हैं. लेकिन बदलते दौर के साथ-साथ फैशन ट्रेंड भी बदलते जा रहे हैं. आजकल सादगी और एलिगेंस भरा लुक काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. अगर आप भी अपनी शादी में कुछ अलग और बेहद खूबसूरत ट्राई करना चाहती हैं, तो केरल की इस दुल्हन का लेटेस्ट लुक आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन बन सकता है. इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस लुक ने एक नया ट्रेंड सेट कर दिया है. 

मिनिमल ब्राइडल लुक

केरल की कंटेंट क्रिएटर हर्षा पाथु हाल ही में नाजिम मोहम्मद के साथ शादी के बंधन में बंधीं. उन्होंने अपनी ब्राइडल फोटोशूट और शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. तस्वीरों में सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान इस बात ने खींचा कि उन्होंने कोई भी गहना नहीं पहना था. उनके इस सादगी भरे और मिनिमल ब्राइडल लुक को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

नए तरीके से पेश किया मिनिमल लुक

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instagram/ @harsha_pathu_

अधिकतर महिलाएं मिनिमल और सादगी भरे आउटफिट के साथ छोटे-छोटे ईयररिंग पहना पसंद करती हैं. लेकिन हर्षा ने मिनिमल ब्राइडल स्टाइल को बिल्कुल नए तरीके से पेश किया और उन्होंने उसके साथ झुमके, मांग टीका और बिंदी भी नहीं लगाई. उन्होंने अपने पुरे लुक को बेहद सिंपल रखा जिसमें उनकी खूबसूरती काफी निखरकर आ रही थी.

मेकअप

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instagram/ @harsha_pathu_

अपने ब्राइडल लुक में हर्षा ने ऐसा मेकअप किया जो उनकी सादगी से एकदम मैच कर रहा था. उन्होंने लाइट, नेचुरल और नो मेकअप लुक चुना. इसके कारण उनकी खूबसूरती काफी नेचुरल दिख रही है. आप भी मेकअप के लिए ये स्टाइल चुन सकती हैं.

आउटफिट

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instagram/ @harsha_pathu_

शादी में अधिकतर महिला लहंगा लाल रंग का चुनती हैं. लेकिन हर्षा ने लाल रंग की जगह गहरे वाइन रंग की साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने मैचिंग फुल स्लीव ब्लाउज के साथ स्टाइल किया. साथ ही ब्लाउज पर खूबसूरत फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई थी. इस पूरे आउटफिट में उनका लुक काफी शानदार नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें: आम के गूदे और दही से बना लें होममेड फेस पैक, निखर जाएगा चेहरा, स्किन करेगी ग्लो

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चे को कब से शुरू कराएं स्विमिंग? पीडियाट्रिशियन ने बताई पैरेंट्स के लिए जरूरी टिप्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Fashion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com