आज दुनियाभर में फादर्स डे मनाया जा रहा है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि एक देश ऐसा भी है जहां बच्चे पैदा होने की रफ्तार (बर्थ रेट) इतनी कम हो गई है कि वहां की सरकार भी परेशान है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. हम बात कर रहे हैं साउथ कोरिया (South Korea) की. साउथ कोरिया में इस समय दुनिया का सबसे कम बर्थ रेट (TFR लगभग 0.72 से 0.76) रिकॉर्ड किया गया है.
इसका सीधा सा मतलब यह है कि वहां के पुरुष चाहकर भी पिता नहीं बन पा रहे हैं या फिर वो खुद इस जिम्मेदारी से दूरी बना रहे हैं.
क्या है पुरुषों के पिता न बनने की वजह-
1. स्पर्म काउंट का कम होना-
हेल्थ रिसर्च के मुताबिक, पूरी दुनिया में पुरुषों की फर्टिलिटी यानी बच्चा पैदा करने की क्षमता कम हो रही है. ऑफिस का भारी स्ट्रेस, देर रात तक जागना, एक्सरसाइज न करना और प्लास्टिक की चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करने से पुरुषों में स्पर्म काउंट तेजी से घटी है.

पुरुषों में स्पर्म काउंट का घटना पिता न बनने की एक वजह है. Photo Credit: Reckonsoft
2. वर्कहोलिक लाइफस्टाइल-
आज की हमारी वर्क लाइफ खासकर साउथ कोरिया के लोग काम के मामले में बहुत आगे हैं. वहां सुबह से लेकर देर रात तक दफ्तर में काम करने का कल्चर है. जब युवाओं के पास खुद के लिए ही समय नहीं बचता, तो वो पार्टनर के साथ वक्त कैसे बिताएंगे? इस थका देने वाली लाइफस्टाइल के कारण लोग शादी और बच्चे के बारे में सोच ही नहीं पाते.
3. महंगाई-
आज के समय में घर खरीदना और बच्चों को अच्छी शिक्षा देना बहुत महंगा हो चुका है. युवाओं का मानना है कि आज के दौर में एक बच्चे को पालने का खर्च उठाना उनके बजट से बाहर है. एक वजह ये भी है कि बहुत से पुरुष आर्थिक तंगी या जिम्मेदारी के डर से पिता बनने के फैसले को टाल देते हैं.
4. अकेले रहने का नया ट्रेंड-
आज के युवाओं में अकेले रहने (Solo Life) का क्रेज बहुत बढ़ गया है. लोग किसी बंधन में नहीं बंधना चाहते. वहां शादी की दरें अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुकी हैं. जब युवा शादी ही नहीं करना चाहते, तो पिता बनने का सवाल ही नहीं उठता.
क्या कहती है रिसर्च-
The Vanishing American Father - Institute for Family Studies की रिसर्च बताती है कि कैसे दुनिया भर में युवा पुरुष शादी और परिवार की जिम्मेदारी से दूर भाग रहे हैं, जिससे पिताओं की संख्या लगातार घट रही है.
Fertility World में छपी रिपोर्ट के अनुसार साउथ कोरिया दुनिया का सबसे कम फर्टिलिटी रेट वाला देश बन चुका है, जहां जनसंख्या तेजी से सिकुड़ रही है.
ये भी पढ़ें- बाबा रामदेव के अलावा इन 4 गुरुओं ने दी योग को नई ऊंचाई, करोड़ों में हैं अनुयायी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं