विज्ञापन

लक्षद्वीप घूमने का बना रहे हैं प्लान? जानिए परमिट कैसे मिलता है और क्या हो सकती है 7 दिन की ट्रैवल आइटनरी

लक्षद्वीप जाने का बना रहे हैं प्लान तो पहले जान लें वहां जाने से पहले आवेदन देने से लेकर किन चीजों की होती है जरूरत. जानें लक्षद्वीप का पूरी ट्रैवल गाइड.

लक्षद्वीप घूमने का बना रहे हैं प्लान? जानिए परमिट कैसे मिलता है और क्या हो सकती है 7 दिन की ट्रैवल आइटनरी
बेस्ट फूड से लेकर बेस्ट स्कूबा डाइविंग से लेकर जानिए लक्षद्वीप में कहां क्या मिलता है. ( Image Pexels)

लक्षद्वीप में शराब से बैन हटा है 47 साल बाद तो अगर वहां आप भी जाने का प्लान बना रहे हैं तो जान लीजिए वहां की ट्रेवल आइटनरी. वहां जाने का परमिट कैसे मिलता है इसके साथ पूरा ट्रैवल गाइड

अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों के लिए ट्रीप प्लान कर रहे हैं और अभी तक कोई डेस्टिनेशन डिसाइड नहीं कर पाए हैं तो आप अपनी लिस्ट में लक्षद्वीप को शामिल कर सकते हैं. अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाने वाला ये द्वीप एक अलग ही एक्सपीरियंस देता है. भारत के खूबसूरत द्वीप समूहों मे से एक इसके नजारे देखते ही बनते हैं. वासे जो लोग घूमने के शौकीन हैं उनकी लिस्ट में तो ये हमेशा से शामिल है. 

लेकिन एक बार फिर से ये चर्चा में आ गया है. इसकी वजह से यहां से 47 साल बाद हटा शराब का बैन. जिसकी वजह से एक बार फिर से लोगों का रूझान उस तरफ बढ़ गया है. अगर आप भी अपने दोस्तों और फैमिली के साथ वहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो जान लीजिए वहां की पूरी ट्रेवल आइटनरी. वहां जानें का परमिट कैसे मिलता है और पूरा ट्रैवल गाइड.

लक्षद्वीप की खूबसूरती

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

भारत के इस खूबसूरत द्वीप समूह का एक शानदार एक्सपीरियंस लक्षद्वीप में भी मिलता है. अरब सागर में स्थित ये द्वीप अपने साफ-सुथरे कोरल रीफ और रंग-बिरंगे समुद्री जीवों के लिए जाना जाता है. इसके साथ ही यहां पर आप स्कूबा डाइविंग का मजा भी ले सकते हैं. सफेद रेत में लेटकर धूप सेंकने के लिए भी यहां के बीच परफेक्ट जगह हैं. खूबसूरत लैगून, लहराते नारियल के पेड़ और साफ नीला पानी लक्षद्वीप को एक सपनों जैसी वाइब देता है. जो इसे घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट स्पॉट बनाता है.

यह गाइड एंट्री परमिट (भारतीयों के लिए पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट सहित), टॉप पर्यटन स्थलों, एक्साइटिंग वाटर स्पोर्ट्स और ट्रैवल से जुड़ी की जानकारियां आप तक पहुंचाने में मदद करता है.

फ्लाइट्स (Flights)

एलायंस एयर कोच्चि और अगत्ती द्वीप के बीच डायरेक्ट फ्लाइट ऑपरेट करती है. लगभग 90 मिनट की यात्रा होती है. बता दें कि ये लक्षद्वीप के लिए एकमात्र कमर्सियल एयर लिंक है.

शिप (Ships)

अगर आप वहां शिप से जाने की सोच रहे हैं तो लक्षद्वीप प्रशासन कोच्चि से अलग-अलग द्वीपों तक पैसेंजर शिप्स चलाता है. यह यात्रा लगभग 14-20 घंटों की होती है, जो कि पूरी तरह से सुमद्री परिस्थितियों पर निर्भर करती है. 

लक्षद्वीप के लिए एंट्री परमिट

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

अगर आप लक्षद्वीप जाने की सोच रहे हैं तो आपको यहां के लिए एंट्री परमिट चाहिए होता है. यह नियम लक्षद्वीप के संरक्षित पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, ताकि वहां का इकोसिस्टम प्रभावित ना हो. https://epermit.utl.gov.in/ की साइट पर जाकर आप परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं.

  • अगर आप भारतीय नागरिक हैं तो आपको परमिट लेने के लिए अपनी वैलिड आईडी और पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (PCC) जमा करना होता है.
  • विदेशी नागरिकों को परमिट लेने के लिए अपना वैलिड पासपोर्ट, इंडियन टूरिस्ट वीजा और रेस्ट्रिक्टेड एरिया परमिट चाहिए होता है.
  • आपको ट्रैवल से कम से कम 15 दिन पहले परमिट के लिए एप्लीकेशन डालनी होती है. पूरा प्रोसेस होने में कम से कम 10-15 वर्किंग दिन लगते हैं. 

सरकारी कर्मचारियों, केंद्र/राज्य सरकार के अधिकारियों, रक्षा कर्मियों और अर्धसैनिक बलों को लक्षद्वीप प्रवेश परमिट प्राप्त करने के लिए पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) की आवश्यकता नहीं होती है. उनको अपने साथ वैध सरकारी पहचान पत्र , और आधिकारिक यात्रा प्राधिकरण / एलटीसी पत्र (यदि एलटीसी के तहत यात्रा कर रहे हैं) चाहिए होता है.

लक्षद्वीप ट्रैवल के लिए जरूरी सामान (Essential Packing Tips for Lakshadweep Trips)

  • गर्म मौसम के लिए हल्के सूती कपड़े लेकर जाएं ( यहां टेंपरेचर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है).
  • हाई SPF सनस्क्रीन, पोलराइज्ड सनग्लासेस, स्विमवियर और वाटरप्रूफ फोन कवर जरूर पैक करें.
  • बायोडिग्रेडेबल टॉयलेटरीज (प्लास्टिक बैग और सिंगल-यूज प्लास्टिक वहां पूरी तरह से बैन है).
  • मच्छर भगाने वाली दवा और फर्स्ट-एड का सामान जरूर रखें.

लक्षद्वीप पैकज के लिए गाइडलाइंस (Guidelines for Lakshadweep Packages)

  • लोकल कल्चर और वहां के पर्यावरण नियमों का पालन करें.
  • कोरल रीफ को ना छुएं ना उनको नुकसान पहुंचाएं.
  • लोकल लोगों की फोटोज लेने से पहले परमीशन लें. 
  • कचरा बाहर ना फैलाएं, उसको रखने का और फेंकने का ध्यान रखें.

लक्षद्वीप के वो द्वीप जो आपको जरूर देखने चाहिए

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

अगत्ती द्वीप ( Agatti Island)

लक्षद्वीप में एंट्री का मेन गेट अगत्ती द्वीप ही है, क्योंकि यहां पर एकमात्र सिविलियन एयरपोर्ट स्थित है. यहां पर 17 वर्ग किलोमीटर में फैला शांत और उथला लैगून है. सफेद रेत के साथ नीले रंग का पानी दिखने में बेहद ही आकर्षक लगता है.

यह द्वीप स्कूबा डाइविंग के लिए काफी फेमस है, यहां पर आप समुद्री कछुए, रीफ शार्क और कई रंग-बिरंगे समुद्री जीव देख सकते हैं. इसके साथ ही आप यहां पर कयाकिंग और बीच वॉलीबॉल के मजे भी ले सकते हैं. इसके साथ ही यहां पर वेल डेवलप्ड टूरिस्ट इंस्फ्रास्ट्रक्टर मिलता है जो आपकी इस यात्रा को यादगार बना देता है.

बंगाराम द्वीप (Bangaram Island)

बंगाराम द्वीप एक सुंदर और उष्णकटिबंधीय द्वीप है जो लक्षद्वीप में स्थित है. इस द्वीप की शेप आंसू की बूंद जैसी है. इसके समुद्री तट नारियल के पेड़ों से घिरे हुए हैं. 
यहां के कई लग्जरी रिसॉर्ट्स आपको सीधे लैगून तक पहुंचा देते हैं.  यहां का बड़ा लैगून डीप-सी फिशिंग और विंडसर्फिंग जैसी एक्टिविटीज करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

कवरत्ती द्वीप (Kavaratti Island)

कवरत्ती द्वीप, लक्षद्वीप की प्रशासनिक राजधानी है और ये अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है. यहां पर मरीन एक्वेरियम भी स्थित हैं जो टूरिस्ट को समुद्री जीवों के बारे में बताते उम्र के हिसाब से आप यहां पर वॉटर स्पोर्ट्स की एक्सपर्ट ट्रेनिंग भी ले सकते हैं.

ग्लास-बॉटम बोट की सवारी से बिना स्विमिंग जाने भी आप यहां के रंग-बिरंगे कोरल रीफ देखे जा सकते हैं. यहां किए जाने वाले सभी वॉटर स्पोर्ट्स ट्रेंड गाइट की देखरेख में ही कराई जाती हैं. फैमिली के साथ ट्रिप के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट जगह मानी जाती है.

कदमत द्वीप (Kadmat Island)

कदमत द्वीप की उत्तर-दक्षिण लंबाई लगभग 8 किलोमीटर है। यहां का 25 वर्ग किलोमीटर में फैला लैगून समुद्री जीवों से भरपूर है. अगर आप स्कूबा डाइविंग सीखना चाहते हैं तो आपके लिए ये एक परफेक्ट जगह है. यहां पर बैगिनर्स से लेकर एक्सपर्ट लोगों के हर तरह के कोर्स उपलब्ध हैं.

नारियल के पेड़ों से घिरे समुद्र तट यहां की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं. इसके साथ ही यहां पर आप बीच वॉलीबॉल जैसे दूसरे खेलों का आनंद भी ले सकते हैं.  

मिनिकॉय द्वीप (Minicoy Island)

मिनिकॉय लक्षद्वीप का सबसे दक्षिणी द्वीप है और यहां मालदीव की संस्कृति का प्रभाव देखने को मिलता है. यहां के फेमस लाइटहाउस से समुद्र का एक शानदार नजारा देखने को मिलता है. अगर आप खाने के शौकीन हैं और सीफूड पसंद करते हैं, तो वहां पर मिलने वाला फ्रेश सीफूड आपको यकीनन पसंद आएगा. फ्रेश सीफूड जो वहां के लोकल मसालों से बनाकर तैयार किया जाता है. 

बड़ा लैगून क्रूज एक्टिविटीज के लिए परफेक्ट माना जाता है. इसके साथ ही यहां की पारंपरिक नृत्य शैलियां यात्रा को और खास बनाती हैं. कयाकिंग और सेलिंग जैसी एक्टिविटीज भी यहां पर काफी फेमस हैं. 

कल्पेनी द्वीप (Kalpeni Island)

तीन कोरल द्वीपों के समूह से मिलकर बना है कल्पेनी द्वीप, जो अपने रंग बिरेंग रीफ के लिए जाना जाता है. यहां पर अंडर वॉटर जाकर आप खूबसूरती समुद्री जीवन को करीब से देख सकते हैं. इसके साथ ही यहां पर रात के समय आप कछुओं के घोंसले भी देख सकते हैं. कोरल सफारी टूर गाइड की मदद से रीफ और समुद्री जीवों के बारे में जानकारी दी जाती है. इसके अलावा विंडसर्फिंग और कैनोइंग जैसी एक्टिविटीज भी यहां करने को मिलती हैं.

लक्षद्वीप में वाटर स्पोर्ट्स (Water Sports in Lakshadweep Travel

लक्षद्वीप में आप कई तरह के एडवेंचर्स का मजा भी ले सकते हैं, खासकर वाटर स्पोर्ट्स के लिए ये जगह बिल्कुल परफेक्ट है. यहां का शानदार समुद्री तट और वहां की खूबसूरती देखते ही बनती है. यहां पर लोग सबसे ज्यादा स्कूबा डाइविंग करना पसंद करते हैं और इसके लिए यहां पर सर्टिफाइड डाइविंग कोर्स भी मिलते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

यहां पर डाइविंग के दौरान आप रीफ शार्क सहित कई समुद्री जीव देख सकते हैं. इसके सात ही विंडसर्फिंग के लिए यहां की हवाएं और खुले समुद्री एरिया बिल्कुल परफेक्ट है.

इसके साथ बीच वॉलीबॉल, कयाकिंग और रीफ वॉकिंग जैसी एक्टिविटीज भी की जा सकती हैं. डीप-सी फिशिंग के जरिए खुले समुद्र में बड़ी मछलियां पकड़ने जैसी एक्टिवीटीज को भी एक्सपीरियंस किया जा सकता है. ये सभी चीजें लक्षद्वीप के वेकेशन को बेस्ट बनाने में मदद करते हैं. 

लक्षद्वीप ट्रिप के लिए FAQs

स्कूबा डाइविंग के लिए सबसे अच्छा टाइम कौन सा है?

स्कूबा डाइविंग के लिए यहां पर अक्टूबर से मई के बीच का समय सबसे परफेक्ट माना जाता है, इस दौरान समुद्र शांत रहता है और पानी भी क्रिस्टल क्लियर रहता है. जिससे पानी के अंदर चीजें अच्छे से वजर आती हैं. 

एंट्री परमिट लेने में कितना समय लगता है?

यहां पर एंट्री परमिट लेने में 10-15 दिनों का टाइम लग सकता है. इसके लिए आप कम से कम 15 दिन पहले एप्लीकेशन देना पड़ता है.

डाइविंग कोर्स के लिए कौन से द्वीप अच्छे हैं?

कदमत और कवरत्ती द्वीपों को डाइविंग कोर्स के लिए अच्छा माना जाता है. यहां पर सभी लेवल के लिए सर्टिफाइड कोर्स मिलते हैं. 

लक्षद्वीप में कौन-सी चीजें बैन हैं?

वहां पर प्लास्टिक बैग और दूसरे गैर-बायोडिग्रेडेबल चीजों पर पूरी तरह से बैन है. 

ये भी पढ़ें: ट्रैवल अपडेट: बरेली में 6 लेन फ्लाईओवर शुरू, दिल्ली से नैनीताल सफर होगा आसान

ये भी पढ़ें: अंडमान में स्कूबा डाइविंग? जानें इस जगह का पूरा ट्रैवल प्लान

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया हैय यात्रा से जुड़े नियम, परमिट प्रक्रिया, परिवहन सेवाएं, शुल्क और अन्य व्यवस्थाएं समय-समय पर बदल सकती हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lakshadweep Activities, Lakshadweep Administration, Lakshadweep Beaches, Lakshadweep Airlines, Lakshadweep Budget Travel Cost
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com