Cannes 2024: एक्ट्रेस छाया कदम को लापता लेडीज (Laapataa Ladies) में मंजू माई के किरदार में लोगों का ढेर सारा प्यार मिला. अब लोग कान फिल्म फेस्टिवल में छाया के डेब्यू को बेहद पसंद कर रहे हैं. छाया का यह लुक इसलिए भी सबसे हटकर और अलग है क्योंकि छाया ने किसी बड़े डिजाइनर की तैयार की ड्रेस नहीं बल्कि अपनी स्वर्गीय मां की साड़ी और महाराष्ट्रीय नथ को अपने डेब्यू के लिए चुना. छाया (Chhaya Kadam) ने अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, "मां, आपको हवाईजहाज पर लेकर जाने का मेरा सपना पूरा नहीं हो पाया, लेकिन आज, मैं संतुष्ट हूं कि आपकी साड़ी और नॉज रिंग को अपने साथ कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) तक आने के लिए प्लेन में साथ लेकर आई.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
छाया ने इस गोल्डन और वाइट साड़ी को फुल स्लीव पर्पल ब्लाउज के साथ पहना है जिसपर गोल्डन प्रिंट है. महाराष्ट्रीय नथ के अलावा अपने लुक को एक्सरसराइज करते हुए छाया ने झुमके और गजरा पहना है और लुक पूरा करने के लिए माथे पर बिंदी लगाई है. मेकअप छाया ने मिनिमल ही रखा है.
मंजू माई यानी छाया कदम का यह लुक लोगों के दिलों को छू गया है. पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कोई यह कह रहा है कि उसे छाया पर गर्व है तो किसी ने 'सुंदर', 'एलिगेंट' और 'क्या बात है' जैसे कमेंट्स किए हैं.
डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया किन लोगों को चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए स्क्रब, स्किन को हो सकता है नुकसान
कान फिल्म फेस्टिवल में छाया म्यूजिक माइस्ट्रो एआर रहमान (AR Rahman) से भी मिलीं और उनके साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, कि एआर रहमान से मिलकर उन्हें हर खुशी मिल गई है. छाया और एआर रहमान ने मिलकर आधा घंटा एकदूसरे से बातचीज भी की.
छाया कदम की बात करें तो फिल्मों में आने से पहले वे थिएटर किया करती थीं. छाया ने जिस पहली फिल्म में रोल किया था वह कभी रिलीज ही नहीं हुई. आखिरकार जब छाया को करियर का पहला ब्रेक मिला, फिल्म रिलीज हुई तो रोल बहुत छोटा था. लेकिन, छाया ने हिम्मत फिर भी नहीं हारी. छोटे-मोटे जो किरदार छाया के हिस्से आते रहे वे उन्हें निभाती रहीं. ये छाया के छोटे लेकिन प्रभावशाली रोल ही थे जिनसे उन्होंने लोगों के दिल में जगह बना ली. इसके बाद छाया के हिस्से आया फिल्म लापता लेडीज में मंजू माई (Manju Mai) का किरदार जिसने उन्हें वो पहचान दिलाई जिसके वे हमेशा से हकदार थीं.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं