Cannes 2024: कान फिल्म फेस्टिवल में जितनी वाहवाही ऐश्वर्या राय बच्चन या कियारा आडवाणी नहीं बटोर पाईं उससे ज्यादा सराहना फैशन इंफ्लुएंस नैन्सी त्यागी (Nancy Tyagi) की हो रही है. उत्तर प्रदेश में पैदा हुई नैन्सी त्यागी ने कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में खुद का सिला हुआ गाउन पहनकर इतिहास रच दिया है. इस पिंग रफ्फल्ड गाउन को बनाने के लिए नैन्सी ने 1000 मीटर कपड़ा लिया और एक महीने में इसे तैयार किया. जब नैन्सी से यह पूछा गया कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा है तो नैन्सी ने बेहद ही मासूमियत के साथ यह जवाब दिया कि इतना बड़ा तो उनका सपना भी नहीं था.
कॉलेस्ट्रोल, डायबिटीज और PCOS को दूर रखती हैं ये भीगी हुई चीजें, न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा खाएं खाली पेट
नैन्सी त्यागी को इंफ्लुएंसर के तौर पर पहचान तब मिली जब इंस्टाग्राम पर उनकी वीडियोज वायरल होने लगीं. नैन्सी खुद से ड्रेस सिलकर अपने अकाउंट पर पोस्ट किया करती थीं. शुरूआती दिनों में नैन्सी की अपने हटकर अंदाज के लिए ट्रोलिंग भी खूब हुई लेकिन फिर नैन्सी ने अपना तरीका बदला, अपने पोस्ट करने के स्टाइल को चेंज किया और लोगों को उनका टैलेंट नजर आने लगा. आज नैन्सी के इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं और उनके कान वाले पोस्ट पर 1.9 मिलियन लाइक्स हैं. यह नैन्सी का टैलेंट ही है जो उन्हें कान फिल्म फेस्टिवल जैसे अंतरराष्ट्रीय प्लेफॉर्म तक लेकर गया है. नैन्सी की खुद से सिली ड्रेस पर सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, ईशा गुप्ता, देवोलीना भट्टाचार्जी समेत कई सेलेब्रिटीज और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स (Social Media Influencers) ने उनकी तारीफ की है. वहीं, नैन्सी की वीडियो देख लोगों ने कान फिल्म फेस्टिवल जैसे बड़े मंच पर हिंदी बोलने को लेकर नैन्सी को खूब सराहा है.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया किन लोगों को चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए स्क्रब, स्किन को हो सकता है नुकसान
अपने अनुभव और भावनाओं को व्यक्त करते हुए नैन्सी ने इंस्टाग्राम पर अपनी ड्रेस की फोटे के साथ कैप्शन में लिखा, "77वें कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर डेब्यू करना अवास्तविक सा लगता है. मैने अपना दिल और आत्मा दोनों इस पिंक गाउन को बनाने में लगा दिए जिसमें मुझे 30 दिन और 1000 मीटर कपड़ा लगा और यह 20 किलो का गाउन तैयार हुआ. सफर काफी गंभीर रहा, लेकिन हर पल मूल्यवान रहा. मैं आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए खुशी और कृतज्ञता से अभिभूत हूं. यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है और मुझे उम्मीद है कि मेरी क्रिएशन आपको उतनी ही अच्छी लगेगी जितना कि आपका सपोर्ट मुझे प्रेरणा देता है. दिल की गहराई से आप सभी का शुक्रिया."
नैन्सी का कान फिल्म फेस्टिल के स्पेशल इवेंट का लुक भी सभी को बेहद पसंद आ रहा है. अपने पहले लुक में जहां नैन्सी पिंक रफ्फल्ड गाउन पहनें नजर आई थीं वहीं दूसरे लुक में उन्होंने हेड एंब्रोइडरी वाली साड़ी पहनी है. इस साड़ी को भी नैन्सी ने खुद ही तैयार किया है.
अपने तीसरे आउटफिट में नैन्सी ने ब्लैक आउटफिट पहना और इस आउटफिट को भी खुद नैन्सी ने ही स्टाइल किया है. इस आउटफिट में एक कॉर्सेट, टेल वाली स्कर्ट और स्टोल का परफेक्ट ब्लेंड है. नैन्सी के इस एलिगेंस और स्लीक आउटफिट को उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं