Skin Care: चेहरे से डेड स्किन सेल्स हटाने के लिए उसे एक्सफोलिएट किया जाता है. कुछ लोग फिजिकल एक्सफोलिएटर्स जैसे स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ केमिकल एक्सफोलिएटर्स को चेहरे पर लगाते हैं. स्क्रब (Scrub) करने पर बिना दोराय चेहरे पर निखार आ जाता है, बेजानपन दूर होता है, स्किन चमकती है, वाइट हेड्स या ब्लैकहेड्स हटते हैं और त्वचा मुलायम बनती है सो अलग. लेकिन, डर्मेटोलॉजिस्ट (Dermatologist) के अनुसार, ऐसे कुछ लोग हैं जिन्हें चेहरे को एक्सफोलिएट या कहें स्क्रब करने से परहेज करना चाहिए. इंस्टाग्राम पर डॉक्टर आंचल पंथ का अपना अकाउंट है. डॉ. आंचल डर्मेटोलॉजिस्ट हैं और अक्सर ही स्किन केयर और हेयर केयर से जुड़ी सलाह देती नजर आती हैं. अपने ऐसे ही एक वीडियो में उन्होंने बताया किन लोगों को चेहरा स्क्रब नहीं करना चाहिए.
इस लाल पानी को रोजाना पीना कर दिया शुरू तो गाल भी दिखने लगेंगे गुलाबी, नहीं लगाना पड़ेगा ब्लश
किन लोगों को चेहरा स्क्रब नहीं करना चाहिए | People Who Should Not Scrub Face
रेटिनोल का इस्तेमाल करने वाले - जो लोग रेटिनोल या का इस्तेमाल करते हैं उन्हें चेहरे को स्क्रब नहीं करना चाहिए. रेटिनोल के इस्तेमाल से स्किन फ्लेक्स नजर आने लगते हैं. इसीलिए रेटिनोल या ट्रेटिनोइन इस्तेमाल करने के कम से कम 3 से 4 हफ्तों तक स्क्रब या एक्सफोलिएट लगाने से बचना चाहिए.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
ड्राई या इरिटेटेड स्किन - अगर आपकी स्किन जरूरत से ज्यादा ड्राई या इरिटेटेड है तो इसका मतलब है कि आपकी स्किन का बैरियर डैमेज हो चुका है. ऐसे में पहले स्किन के बैरियर को रिपेयर करना चाहिए और उसके बाद ही चेहरा एक्सफोलिएट करने के बारे में सोचना चाहिए.
टैनिंग के बाद - स्किन एकदम से टैन हो गई है तो उसके तुंरत बाद चेहरा एक्सफोलिएट नहीं करना चाहिए. ऐसे में स्किन टैनिंग (Tanning) के तुरंत बाद चेहरा स्क्रब किया जाए तो इससे स्किन जरूरत से ज्यादा ड्राई हो जाती है और फ्लेकिंग शुरू हो सकती है. इसीलिए पहले स्किन को हील करना चाहिए और उसके बाद ही चेहरा स्क्रब करना चाहिए.
इन बातों का रखना चाहिए ध्यान- जब भी आप स्किन एक्सफोलिएट (Exfoliate) करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपकी स्किन पर किसी तरह की चोट या खरोंच वगैरह ना हो.
- स्क्रब को कभी भी चेहरे पर जरूरत से ज्यादा नहीं घिसना चाहिए. इससे स्किन का बैरियर डैमेज हो सकता है.
- चेहरा एक्सफोलिएट करने के बाद हमेशा उसपर मॉइश्चराइजर जरूर लगाना चाहिए. इससे स्किन पर जरूरी नमी बनी रहती है.
- चेहरे को एक से डेढ़ मिनट से ज्यादा एक्सफोलिएट नहीं करना चाहिए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजन(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं