विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2022

Home made kajal : Shehnaz Husain से जानिए घर पर काजल बनाने का तरीका और फायदा

How to make Kajal at home : आंखों को खूबसूरत बनाने में कहीं उसकी रोशनी ना छिन जाए तो कॉस्मेटिक काजल नहीं बल्कि होम मेड काजल बना सकती हैं. इस लेख में शहनाज हुसैन से जानिए घर पर काजल बनाने का आसान तरीका.

Home made kajal : Shehnaz Husain से जानिए घर पर काजल बनाने का तरीका और फायदा
Kajal uses and benefits : काजल बनाने के लिए बहुत पुराने घी या तेल का इस्तेमाल ना करें.
  • घर पर बना काजल आंखों के लिए होता है अच्छा.
  • आंखों की रोशनी रहती है दुरुस्त.
  • आंखों की मसल्स होती है मजबूत.

kajal at home : आंखों की खूबसूरती बढ़ाने में काजल का बड़ा योगदान होता है. बिना इसके आंखें सूनी-सूनी लगती हैं. लेकिन एक बात ध्यान रखने की जरूरत है की आंखों को खूबसूरत बनाने में कहीं उसकी रोशनी ना छिन जाए तो आप कॉसमेटिक काजल (cosmetic kajal) नहीं बल्कि होम मेड काजल (home made kajal) बना सकती हैं. इस लेख में शहनाज हुसैन (Shehnaz Husain ) से जानिए काजल बनाने का आसान तरीका, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

घर पर काजल बनाने का तरीका

van878k8

घर पर काजल बनाने के लिए आपको घी, दीपक जिसकी बत्ती बड़ी हो स्टील या चांदी का कटोरा. आप 10 चम्मच घी या 50 मिलीलीटर तेल ले सकते हैं. अब आपको दीए में ज्यादा से ज्यादा घी या तेल डालकर जलाना है. अब आपको कटोरा जलते दीपक के उपर रख देना है ताकि उसका कालापन उसमें आ जाए. अब एक कटोरी में अलग से घी रख लेना है ताकि जलते दीए से जो कालापन निकले उसमें मिलाते जाएं. ऐसे करके चिकना पेस्ट तैयार हो जाएगा. इसके बाद काजल को दो घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. अब आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं. यह आंखों को नम रखता है.

घर पर बने काजल के फायदे

ttet7a9

पुराने जमाने में तो काजल घर पर ही लोग बनाते थे अभी भी लोग घर पर बनाते हैं . यह केमिकल फ्री होता है. जिससे आंखों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता है. यह आंखों को ठंडक भी प्रदान करता है. साथ ही आंखों की बनावट और रोशनी दोनों अच्छी होती है. यह आंखों की मसल्स को मजबूत करने का काम करता है. बस आपको घर पर काजल बनाते समय इस बात का ध्यान रखना है कि जिस भी तेल या घी का इस्तेमाल कर रही हैं वह बहुत पुराना ना हो.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle, How To Made Kajal At Home, Shehnaz Husain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com